Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    बर्थडे पार्टी के लिए जाह्नवी कपूर के इन जंपसूट लुक्स से लें आइडिया

    समर सीजन में एलीगेंट और स्टाइलिश लुक के लिए आप जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। 
    author-profile
    • Shilpa
    • Editorial
    Updated at - 2022-04-14,12:37 IST
    Next
    Article
    janhvi kapoor jumpsuit looks for party m

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने कमाल के फैशन च्वाइस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। एथनिक आउटफिट्स से लेकर वेस्टर्न ड्रेस को एक्ट्रेस क्लासी अंदाज में कैरी करती हैं। अभिनेत्री अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं। फिर चाहे वो गाउन हो, या साड़ी  हो या फिर ड्रेस ही क्यों ना हो। एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट में कंफर्टेबल और गॉर्जियस लगती हैं। जाह्नवी कपूर ज्यादातर स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट में नजर आती हैं। ट्रेवल और लंच पार्टी के दौरान वह अक्सर जंपसूट में नजर आई हैं। आज हम इस आर्टिकल में जाह्नवी कपूर के बेस्ट जंपसूट लेकर आएं हैं, जो आपके बर्थडे पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। 

    रेड जंपसूट 

    janhvi kapoor jumpsuit looks ()

    बर्थडे किसी भी इंसान का स्पेशल डे होता है। इस दिन हर कोई स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहता है। खासकर महिलाएं बर्थडे के दिन नई ड्रेस कैरी कर दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना पसंद करती हैं। अगर आप भी बर्थडे पार्टी में स्पेशल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो आप जाह्नवी कपूर के इस रेड जंपसूट से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कलर के आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक और वार्म ब्लश लगाया हुआ है। स्ट्रेट ओपन हेयर और रेड जंपसूट पहन आप भी दिखेंगी जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत। 

    टिप्सः अगर आप अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो आप रेड जंपसूट के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक लगाएं। 

    ग्रीन जंपसूट 

    जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में आए हुए बहुत ही कम समय हुआ है, लेकिन उनका फैशन सेंस अक्सर इंटरनेट की सुर्खियों में बना रहता हैं। अगर आप अपने जन्मदिन पर कैजुअल और डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए जाह्नवी कपूर का ये ग्रीन जंपसूट बढ़िया साबित हो सकता है। इस ड्रेस को न केवल आप आउटिंग बल्कि ऑफिस में भी पहन कर जा सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने ग्रीन जंपसूट को ब्लैक बूट्स और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।

    टिप्सः इस जंपसूट के साथ आप व्हाइट स्नीकर्स भी कैरी कर सकती हैं। 

    इसे जरूर पढ़ेंः जाह्नवी कपूर ने बताया अपनी खूबसूरत स्किन का सीक्रेट, Oats का करती हैं ऐसे इस्तेमाल

    लाइट ब्लू जंपसूट 

    janhvi kapoor jumpsuit looks

    जाह्नवी कपूर हाल ही में लंच आउटिंग के दौरान ब्लू कलर की जंपसूट में नजर आईं हैं। बैकलेस जंपसूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और स्टनिंग नजर आईं। अगर आप भी स्टाइलिश और बोल्ड लुक की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इस जंपसूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया है। उन्होंने इस ड्रेस को बीज हील्स के साथ पेयर किया है। लंच डेट और बर्थडे पार्टी के लिए जाह्नवी का ये लुक एकदम परफेक्ट है। 

    टिप्सः ब्लू जंपसूट के साथ गोल्ड नेकलेस और हूप इयररिंग्स पहन आप भी दिखेंगी जाह्नवी कपूर की तरह खूबसूरत। 

    इसे जरूर पढ़ेंः जान्हवी के यह साड़ी स्टाइल जरूर पसंद आएंगे आपको

    Recommended Video


    फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जंपसूट कलेक्शन किसी को भी निराश नहीं कर सकता हैं। उनके इस लुक की बात करें तो जाह्नवी कपूर ब्लैक जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ने डैंटी गोल्ड नेकलेस, ब्रेसलेट और हूप इयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। लाइट मेकअप और हाई हील्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट आउटफिट काफी ट्रेंड में है। स्टाइलिश और स्टनिंग लुक के  लिए आप भी फ्लोरल प्रिंट जंपसूट को ट्राई कर सकती हैं। (समर के लिए बेस्ट ड्रेस)

    टिप्सः वी नेकलाइन जंपसूट के साथ आप मल्टी लेयर नेकलेस कैरी कर सकती हैं। 


    बर्थडे पार्टी के लिए स्टाइलिश और स्टनिंग लुक की तलाश में है तो आप जाह्नवी कपूर के इन जंपसूट लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

    Image Credit: Instagram

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi