herzindagi

White sneakers हैं ट्रेंड में, बने सेलेब्स की पहली पसंद

<p style="text-align: justify;">आजकल बॉलीवुड divas में White sneakers का खूब ट्रेंड चल&nbsp;रहा है। करीना कपूर खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक, White sneakers सभी बड़े सेलेब्स की पहली पसंद बन गए हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब सभी एक्ट्रेसिस किसी ट्रेंड को इतना ज्यादा फॉलो कर रही हो। लगभग 90% एक्ट्रेसिस फिल्म के प्रमोशन से लेकर एयरपोर्ट तक White sneakers में स्पॉट किए जा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं सेलेब्स का White sneakers से प्यार।

Rashmi Upadhyay

Her Zindagi Editorial

Updated:- 18 Sep 2017, 17:09 IST

दीपिका पादुकोण

Create Image :

बॉलीवुड की मस्तानी यानि कि दीपिका पादुकोण को भी White sneakers से प्यार हो गया है। अपने Instagram पर पोस्ट की इस नीली ड्रेस में दीपिका ने White sneakers कैरी किए हैं।  जिसमें दीपिका काफी क्यूट लग रहीं है। व्हाइट स्नीकर्स को आप कैजुअल के साथ-साथ मॉडर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकते हैं। वैसे दीपिका ने इन्हें काफी सिम्पल लुक में कैरी किया है।

परिणीति चोपड़ा

Create Image :

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सिम्पल जींस और टी-शर्ट के साथ White sneakers पहने हैं। हमेशा की तरह परिणीति का ये स्टाइल काफी क्यूट लगने के साथ ही stunning भी लग रहा हैं। इसके अलावा परिणीति मुंबई में भी कई इवेंट में White sneakers के साथ स्पॉट की गई हैं।

आलिया भट्ट

Create Image :

आलिया भट्ट का ये वाकई काफी हॉट लग रहा है। अपने Instagram अकाउंट पर पोस्ट की इस टॉमब्वॉय लुक में आलिया White sneakers के साथ बैठी हुई है। आलिया की ये फोटो देखकर तो सच में लग रहा है कि सेलेब्स White sneakers के लिए कितनी दीवानी हो चुकी हैं।

 

कृति सेनन

Create Image :

कृति का ड्रेसिंग स्टाइल काफी अच्छा माना जाता है और उनके इस लुक को देखकर तो आपको भी मानना पड़ेगा कि कृति ने White sneakers को कितनी अच्छी तरह कैरी किया है। इस मल्टीकलर के गाउन में कृति White sneakers के साथ वाकई काफी प्यारी लग रही हैं।

करीना कपूर

Create Image :

बॉलीवुड की Bebo और lolo यानि कि करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर सबसे अलग फैशन फॉलो करती हैं। लेकिन अगर बात White sneakers की हो तो वो भी इसे पहनने से पीछे नहीं हैं। करीना और करिश्मा को कई जगह और फोटोशूट में White sneakers के साथ स्पॉट किया गया है।

यामि गौतम

Create Image :

अपनी भोली सूरत और क्यूट स्माइल से अपनी फैन फोलोइंग बनाने वाली यामि गौतम को भी White sneakers से प्यार हो गया है। फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि यामि printed blue ड्रेस के साथ White sneakers में काफी मस्ती करती हुई दिख रही है।