जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं, जिसने अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया है। धड़क गर्ल का फैशन सेंस व स्टाइल भी काफी जबरदस्त है। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, जान्हवी हर आउटफिट को बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।
पिछले दिनों जान्हवी पिंक कलर की bodycon dress में नजर आई। इसमें वह काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं। अगर आप भी पार्टी में कुछ अलग पहनने का मन बना रही हैं तो जान्हवी के इस आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ऐसा होगा जाह्नवी कपूर का वेडिंग आउटफिट, वेडिंग फूड और वेडिंग वेन्यू
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब जान्हवी ने bodycon dress पहनी हो। जान्हवी को इस तरह की ड्रेस पहनना काफी पसंद है और अक्सर वह bodycon dress के जरिए अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। तो चलिए देखते हैं जान्हवी का यह लुक-
ऐसा था लुक
अपने इस लुक में जान्हवी ने ब्राइट पिंक कलर की bodycon dress पहनी। इस ड्रेस में राउंड नेकलाइन विद वी कट इसे और भी अधिक स्टाइलिश बना रहा था। अपने इस आउटफिट के साथ जान्हवी ने सिल्वर कलर के पम्पस पहने, जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। जान्हवी ने इस लुक में एसेसरीज और मेकअप को मिनिमम ही रखा। kohl आईज और पिंक लिप्स के साथ जान्हवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं हेयर्स को जान्हवी ने ओपन ही रखा।
रेड ड्रेस
अगर आप पार्टी में bodycon dress पहनने का मन बना रही हैं तो आप जान्हवी के एक नहीं, बल्कि कई लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस रेड कलर की bodycon dress में भी जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक में जान्हवी ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया रेड कलर की bodycon dress पहनी है।
इस स्लीवलेस bodycon dress में बॉटम पर फ्लोरल एंब्रायडरी है, जो इस ड्रेस को और भी अधिक गार्जियस बना रही है। अपने इस लुक में जान्हवी ने गोल्डन कलर के फुटवियर और ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप को जान्हवी ने लाइट ही रखा है।
व्हाइट आउटफिट
जान्हवी कपूर की यह व्हाइट bodycon dress भी पार्टी के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। अपने इस लुक में जान्हवी ने शार्ट व्हाइट bodycon dress पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज व व्हाइट कलर के हील्स कैरी किए है। जान्हवी इस लुक में बेहद गार्जियस नजर आ रही हैं। वहीं एसेसरीज और मेकअप को जान्हवी ने मिनिमम ही रखा है। एसेसरीज में जान्हवी ने डबल राउंड पेंडेंट ईयररिंग्स पहने हैं।
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य ललवानी नजर आएंगे। इसके अलावा भी जान्हवी के पास इन दिनों काफी प्रोजेक्ट्स है। जान्हवी आई ए एफ फाइटर पाइलेट गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नए कपड़ों से Price Tag निकालना भूलीं जाह्नवी, लोगों ने पूछा 'रिटर्न करना है क्या'
इसके बाद जान्हवी रूही अफजा और करण जौहर की तख्त में भी काम करेंगी। जहां रूही अफजा में जान्हवी के साथ वरुण शर्मा और राजकुमार राव नजर आएंगे, वहीं तख्त फिल्म में जान्हवी विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।