ऐसा होगा जाह्नवी कपूर का वेडिंग आउटफिट, वेडिंग फूड और वेडिंग वेन्यू

अपनी शादी को लेकर तो सभी लड़कियों के सपने होते हैं। फिर चाहे आम लड़कियां हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज। हर लड़की बचपन से ही सोचती हैं कि उसकी शादी को वो कैसे खास बनाएगी। कुछ ऐसे ही सपने संजोए हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने। बॉलीवुड में अभी जाह्नवी कपूर केवल एक फिल्म ही पुरानी हैं। फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। हालाकि जाह्नवी कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी मगर, फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। आज जाह्नवी को बॉलीवुड में एक नई फैशनीस्ता के तौर पर भी जाना जाता है। जाह्नवी ने हाल ही में एक ब्राइडल मैग्जीन को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी से जुड़े कई सपनों के बारे में बताया। बातों-बातों में जाह्नवी कपूर ने यह तक बता दिया कि वह अपनी शादी में क्या पहनेंगी और उनकी शादी कहां होगी।
इसे जरूर पढ़ें: जान्हवी के यह साड़ी स्टाइल जरूर पसंद आएंगे आपको
कहां शादी करना चाहती हैं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर हाफ साउथ इंडियान और हाफ पंजाबी हैं। मगर, जाह्नवी पर उनकी मां का इनफ्लूएंस ज्यादा है और वह साउथ इंडियन रीति-रिवाजों को ज्यादा पसंद करती हैं। उनका कहना है, ‘मैं बहुत लैविश शादी नहीं करना चाहती। मैं बहुत ही साधारण मगर ट्रेडिशनल ढंग से शादी करना चाहती हूं। मुझे पता है मैं तिरुपति में शादी करुंगी।’ गौरतलब है कि तिरुपति में भगवान विष्णु का बहुत ही फेमस मंदिर है। यहां उन्हें श्री वेंकटेश्वर स्वामी के नाम से जाना जाता है। जाह्नवी भी इसी वजह से तिरुपति में शादी करना चाहती हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी भी साउथ इंडियन थीं जबकि बोनी कपूर पंजाबी थे। फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के बारे में ये दिलचस्प बातें जानती हैं आप
इसे जरूर पढ़ें: धड़क गर्ल जान्हवी की तरह लिपस्टिक को करें ड्रेस से मैच
जाह्नवी कपूर का वेडिंग आउटफिट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने तो अपनी वेडिंग का आउटफिट तक सोच कर रखा है। जाह्नवी कपूर अपनी शादी में कोई भारीभरकम लेहंगा नहीं पहनना चाहती हैं। वह तो अपनी शादी में साउथ इंडिया की फेमस कांजीवरम साड़ी पहनना चाहती हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे शादी का आउटफिट साउथ इंडियन कांजीवरम साड़ी होगा। मुझे यह बहुत अधिक पसंद है।’ जाह्नवी जब भी साउथ इंडिया जाती हैं तो वह वहीं का पारंपरिक आउटफिट पहनती हैं। अपनी शादी में भी वह लेहंगा नहीं बल्कि कांजीवरम साड़ी पहनना चाहती हैं। श्रीदेवी की बेटी बचपन से ही थी हॉट, देखिये जाह्मवी की पुरानी तस्वीरें और वीडियो
जाह्नवी कपूर वेडिंग फूड आइटम
जाह्नवी कपूर को सभी साउथ इंडियन चीजें पसंद हैं फिर चाहे बात कलचर की हो या आउटफिट की। यहां तक की जाह्नवी कपूर का रहन सहन भी साउथ इंडियन स्टाइल का ही है। ऐसे में खान-पान भी वह साउथ इंडियन ही पसंद करती हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर चाहती हैं कि उनकी शादी में जो फूड मेन्यू हो उसमें सारी साउथ इंडियन डिशेज हों। वह कहती हैं, ‘ मेरी शादी में वो सभी कुछ फूड मेन्यू में होगा जो मुझे पसंद है। जैसे इडली, सांभर, दही चावल, खीर और डोसा सभी कुछ शामिल होगा।’
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।