Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

Birthday Special: देखें प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट फेमस फिल्म के ये आइकॉनिक लुक्स

प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के लुक्स हो या रेड कार्पेट, वह हमेशा लीग से हटकर कुछ नया ट्राई करती हैं। इसलिए उन्हें फैशन डीवा भी कहा जाता है। 
Updated:- 2023-07-18, 19:10 IST
priyanka chopra iconic looks

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का कल बर्थडे है। वो केवल एक्टिंग ही नहीं, अपने लुक्स को लेकर भी बेहद फेमस हैं। प्रियंका  हर आउटफिट में ग्रेसफुल नजर आती हैं, चाहे वह इंडियन हो या वेस्टर्न। आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के कुछ आइकॉनिक लुक्स दिखाएंगे।

ट्रेडिशनल मराठी साड़ी लुक

priyanka chopra traditional saree looksबाजीराव मस्तानी फिल्म में काशीबाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा ने जान फूंक दी थी। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग देखने लायक थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म हो और कोई आइकॉनिक लुक दर्शकों को देखने के लिए न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता है। प्रियंका ने डार्क कलर की पर्पल नौवारी साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक रॉयल लग रहा था। इस साड़ी के साथ प्रियंका ने हाफ-स्लीव्स, यू नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया था। ब्लाउज पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था। उन्होंने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल मराठी ज्वेलरी पहनी थी। इस पूरे लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

प्रियंका चोपड़ा-देसी गर्ल

priyanka chopra desi girl lookआपने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्ताना तो जरूर देखी होगी? इस फिल्म में 'देसी गर्ल' गाने में प्रियंका का लुक आइकॉनिक था। इस गाने में प्रियंका गोल्डन कलर की मैटेलिक साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस साड़ी के बॉर्डर पर सीक्वेन का काम किया गया था। साड़ी लुक को ग्लैमरस लुक देने के लिए उन्होंने इस साड़ी के साथ मैचिंग बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज कैरी किया है। लुक को इन्हांस करने के लिए प्रियंका ने मिनिमल मेकअप किया है। आज भी जब यह गाना कहीं सुनाई देता है, तो प्रियंका चोपड़ा का यह लुक आंखों के सामने नजर आने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो उनके इन लुक्स से लें आईडियाज

बेवॉच मूवी लुक

priyanka bewatch movie lookप्रियंका चोपड़ा ने बेवॉच मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में प्रियंका ने सुपर सैसी और बोल्ड आउटफिट्स कैरी किए थे। इस मूवी में उनके एक नहीं बल्कि कई आइकॉनिक लुक देखने को मिले, चाहे वह थाई-हाई साइड स्लिट मैचिंग स्कर्ट के साथ हाई हील्स हो, स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर की गई चिक व्हाइट शर्ट हो या ग्रीन प्लंजिंग नेकलाइन गाउन।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के इन डीप नेकलाइन गाउन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

फैशन मूवी लुक

fashion movie looks

साल 2008 में आई फिल्म फैशन में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग और लुक्स दोनों से सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म को अवॉर्ड भी मिले थे। फिल्म फैशन में उनके गाउन लुक को सराहा गया था। प्रियंका ने ब्लैक और मरून कलर का लॉन्ग गाउन पहना था। गाउन पर मिरर वर्क किया गया था।

प्लंजिंग नेकलाइन और स्टेटमेंट हेयरस्टाइल के साथ स्टेटमेंट गोल्डन माथा पट्टी से उनका लुक बोहेमियन लग रहा था।  गाउन के साथ मेकअप काफी सिंपल रखा गया था। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।