Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

पेटीकोट नहीं जींस के ऊपर इस तरह ड्रेप करें साड़ी

आप जींस पर भी साड़ी को ड्रेप करके स्‍टालिश लुक पा सकती हैं। इसके लिए इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें। 
Updated:- 2021-12-07, 18:32 IST
draping  tips  saree  on  jeans

साड़ी पहनने की शौकीन महिलाओं को अलग-अलग वैरायटी और स्टाइल में साड़ी पहनने का क्रेज होता है। अब तक हमने आपको पेटीकोट पर साड़ी को ड्रेप करने के कई अंदाज बताए हैं, मगर आज हम आपको जींस पर साड़ी ड्रेप करने का आसान तरीका बताएंगे।

जींस पर साड़ी पहन कर आप खुद को थोड़ा डिफरेंट और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। अगर आपने साड़ी को सलीके से ड्रेप किया है तो आप इस तरह के लुक में किसी पार्टी में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, जींस पर साड़ी पहनने के दौरान आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी।

चलिए हम आपको बताते हैं कि जब आप जींस के ऊपर साड़ी पहन रही हैं, तो किन बातों का ध्यान रखकर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: साड़ी को गाउन की तरह पहनने का तरीका आसान स्‍टेप्‍स में जानें

wear  saree  on  denim

स्‍टेप-1

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको जींस पर साड़ी पहनने के लिए पेंसिल फिट जींस का चुनाव करना है। पेंसिल फिट इसलिए क्योंकि इस जींस पर साड़ी की फिटिंग अच्छी आती है। जींस के रंग का चुनाव आप साड़ी के रंग और पैटर्न का ध्यान रखकर ही करें। बेस्‍ट होगा कि आप बेसिक पेंसिल फिट जींस ही पहने। इस पर साड़ी का लुक अच्छा आता है।

स्‍टेप-2

अब आपको साधारण साड़ी ड्रेपिंग में जिस तरह आप पेटीकोट में साड़ी को बेसिक टक करती हैं, वैसे आपको जींस के साथ नहीं करना है। आपको केवल आधी जींस पर साड़ी को बेसिक टक करना है। एक साइड से आपकी जींस फ्लॉन्ट होनी चाहिए। अब आपको साड़ी में जितना पल्लू चाहिए उसे शोल्‍डर पर डाल लें और बाकी साड़ी से प्‍लेट्स बनाने की तैयारी करें।

इसे जरूर पढ़ें: शॉल से छुप जाती है साड़ी की खूबसूरती तो अपनाएं ये 3 तरीके

drape  saree  on  denim  easy  steps

स्‍टेप-3

इस बात का भी ध्‍यान रखें कि जींस के ऊपर शिफॉन, जॉर्जेट और नेट फैब्रिक वाली साड़ी ही ज्‍यादा अच्‍छे से ड्रेप हो पाती है, इसलिए उन्हीं का चुनाव करें। अब आपको पतली प्‍लेट्स बनाएं। प्‍लेट्स आप फ्रंट पर भी बना सकती हैं और बैक साइड पर भी बना कर टक कर सकती हैं। हां, आगे और पीछे दोनों साइड पर प्‍लेट्स न बनाएं, बेस्ट होगा कि आप जींस पर यदि साड़ी पहन रही हैं तो बैक साइड में प्‍लेट्स बनाएं।

स्‍टेप-4

प्‍लेट्स बनाने के बाद बारी आती है पल्लू को सेट करने की। आप कई तरह से पल्लू को ड्रेप (साड़ी के पल्‍लू को ड्रेप करने के आसान तरीके) कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले शोल्‍डर प्‍लेट्स बनाएं और कंधे पर पिनअप कर लें। जींस के ऊपर साड़ी पहन रही हैं तो क्रॉप टॉप, ब्रालेट ब्लाउज, टी-शर्ट आदि के साथ उसे क्‍लब कर सकती हैं।

स्‍टेप-5

अब आपको खुद को स्‍टाइलिश लुक देना है, तो एक बेल्‍ट को साड़ी के ऊपर से बांध लें। बेल्‍ट ट्रेंडी और फैशनेबल लुक वाली होगी तो आपको परफेक्‍ट जींस साड़ी लुक मिलेगा। आप इस तरह की साड़ी ड्रेपिंग पर बूट्स भी पहन सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • इस तरह के साड़ी लुक के लिए हैवी साड़ी का चुनाव न करें।
  • जींस साड़ी लुक पर बहुत अधिक ज्वेलरी कैरी न करें।
  • सैंड वॉश पैटर्न की जींस इस तरह की साड़ी ड्रेपिंग के लिए न यूज करें।
  • अच्छी और सही फिटिंग की जींस पहने, ताकि साड़ी ढीली न पड़े।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।