herzindagi
how to use pearls to make your look stylish in hindi

Style DIY : प्लेन आउटफिट को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरीके से करें पर्ल्स का इस्तेमाल, लुक दिखेगा आकर्षक

लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आपको हर छोटी-बड़ी स्टाइलिंग मिस्टेक्स का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं स्टाइलिंग करने के पहले आपको बॉडी टाइप को जरूर समझना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 03:00 IST

Styling Tips: अपने लुक को अप-टू-डेट बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं फैशन का दौर तेजी से बदल रहा है और रोजाना मार्केट में कुछ नया लेकर आ रहा है। ऐसे में आजकल प्लेन फैब्रिक से खुद कस्टमाइज करवाई गई आउटफिट्स को काफी पसंद किया जाने लगा है।

वहीं आज के फैशन ट्रेंड की बात करें तो आजकल पर्ल वर्क डिजाइन को काफी पसंद किया जाने लगा है। बता दें कि पर्ल की मदद से आप प्लेन और सिंपल से लुक में भी जान डाल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे करें पर्ल डिजाइन वर्क को अपनी आउटफिट में शामिल ताकि आपका लुक नजर आए स्टाइलिश और सोबर।

प्लेन ब्लाउज को हैवी लुक देने के लिए क्या करें?

heavy work pearl blouse

प्लेन साड़ी आजकल चलन में है और इस तरह के लुक के साथ ब्लाउज के लिए हैवी वर्क को चुनना चाहिए। वहीं अगर आपको मार्केट में अपनी पसंद का ब्लाउज नहीं मिल पा रहा है तो पर्ल चैन या लेस की मदद लेकर आप ब्लाउज पर अपनी मर्ज़ी का डिजाइन या पैटर्न बना सकती हैं या चाहे तो मार्केट से पर्ल वर्क वाले बने बनाये पैच का की भी सहायता ले सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

शोल्डर को स्टेटमेंट लुक देने के लिए क्या करें?

pearl design shoulder

अगर आपकी आउटफिट के शोल्डर प्लेन है और अपने कंधों को स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं तो पर्ल डिजाइन की चैन बनाकर कंधे पर लगवा सकती हैं। इसके लिए आप मीडियम साइज के पर्ल इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि 3 से 4 पर्ल चैन लेयर्स लगा सकती हैं। इस तरह की बनी-बनाई चैन आपको मार्केट में काफी सस्ते दामों पर मिल जाएगी।

  इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

यह विडियो भी देखें

प्लेन दुपट्टे को फैंसी लुक देने के लिए क्या करें?

plain dupatta look

प्लेन से प्लेन दुपट्टे को हैवी लुक देने के लिए आप पर्ल वर्क से बनी लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर्ल वर्क में आपको कई वैरायटी की डबल मोती वाली लेस आसानी से मिल जाएगी। मार्केट में इस तरह की लेस में आपको कई कलर ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो पर्ल के सिंगल-सिंगल पीस पूरे दुपट्टे में लगा सकती हैं। 

 

 

अगर आपको प्लेन आउटफिट को स्टाइलिश लुक देने के लिए पर्ल्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।