पर्ल डिजाइन आउटफिट्स के लेटेस्ट डिजाइंस हैं काफी गॉर्जियस, आप भी कर सकती हैं ट्राई

किसी भी लुक को खास बनाने के लिए आपको उसकी स्टाइलिंग पर खास ध्यान देना चाहिए। वहीं स्टाइलिंग करने के लिए आप इन सेलिब्रिटीज के लुक से भी इंस्पायर हो सकती हैं।

stylish pearl work outfits in hindi

आज के बदलते दौर में स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। लेटेस्ट चलन को जानने के लिए हम अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स से भी प्रेरणा लेते हैं। वहीं आजकल पर्ल वर्क काफी पसंद किया जाने लगा है। हालांकि ये एवरग्रीन चलन में रहता है,लेकिन आजकल कई डिजाइनर पर्ल वर्क का इस्तेमाल कर रही हैं।

अगर आप भी पर्ल वर्क पसंद करती हैं और दिन के समय किसी फंक्शन या शादी में जाने वाली हैं तो इस तरह के पैटर्न के आउटफिट्स को खरीद सकती हैं। तो आइये देखते हैं पर्ल वर्क वाले आउटफिट्स और जानेंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

पर्ल वर्क लहंगा

मोतियों से बने इस खूबसूरत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे को डिजाइनर दिशा पाटिल द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 4000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप गोल्डन कलर की कुंदन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।इसे भी पढ़ें :ट्रेडिशनल लुक्स में बेहद खूबसूरत दिखती हैं जेनिफर विंगेट

पर्ल वर्क गाउन

pearl gown

अम्ब्रेला वाले प्रिंसेस गाउन का चलन तो एवेर्ग्री पसंद किया जाता है। इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता गाउन आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip : इस तरह के गाउन के साथ आप बड़े साइज के स्टड इयररिंग्स को पहन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।इसे भी पढ़ें :मीरा राजपूत के कातिलाना लुक्स को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

पर्ल वर्क साड़ी

pearl work saree

इस खूबसूरत पर्ल बॉर्डर वर्क चिकनकारी साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप ग्रीन एमराल्ड स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप स्लीक बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको पर्ल वर्क वाली ये खूबसूरत आउटफिट्स और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP