ऑम्ब्रे शेड साड़ी में मॉडर्न लुक पाने के लिए ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी काम

साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आपको कई चीजें आसानी से मिल जाएगी, लेकिन हर साड़ी का पैटर्न और डिजाइन दूसरी से अलग होता है। इसी कारण हर साड़ी को स्टाइल करने का तरीका भी दूसरे से बिल्कुल अलग हो सकता है।
आजकल की बात करें तो ऑम्ब्रे शेड साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसे स्टाइल करते समय हम काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं ऑम्ब्रे शेड साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि आपका लुक नजर आए सबसे खूबसूरत।
ऑम्ब्रे साड़ी के साथ किस तरह के ब्लाउज को चुनें?
View this post on Instagram
देखने में इस तरह की साड़ी बेहद मॉडर्न टच देने में मदद करती है। इस तरह की साड़ी के साथ आप साटन के ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। साटन का ब्लाउज आपके लुक को कम्प्लीट करने में सहायता करेगा। वहीं नेकलाइन के लिए आप अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखें।
इसे भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ब्लाउज को स्टाइल करते समय ये गलतियां करने से बचें, लुक दिखेगा परफेक्ट
ऑम्ब्रे शेड साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी को पहनें?
ऑम्ब्रे शेड साड़ी में कई कलर कॉम्बिनेशन मौजूद होते हैं, इसलिए आप इस तरह के लुक को कम्प्लीट करने के लिए डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। डायमंड में आप बड़े साइज के स्टोन को चुनें। इसके अलावा आप अनकट ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल
ऑम्ब्रे शेड साड़ी के साथ किस तरह के मेकअप करें?
View this post on Instagram
इस तरह की साड़ी में एक समय पर एक से ज्यादा कलर कॉम्बिनेशन होते हैं, जिस वजह से किसी एक कलर या डार्क कलर का मेकअप इस लुक के साथ भद्दा नजर आ सकता है। इस तरह के लुक के साथ आप मेकअप के लिए न्यूट्रल या न्यूड कलर पैलेट का चुनाव करें। वहीं बेस मेकअप को आप ड्युई करें ताकि चेहरे पर ग्लो बरकरार रहें।
अगर आपको ऑम्ब्रे शेड साड़ी में मॉडर्न लुक पाने के लिए ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।