herzindagi
Old earring Reuse

एक्ट्रेस श्वेता महादिक के बताए गए इन टिप्स से ऐसे रीयूज करें पुराने इयररिंग्स

इयररिंग्स पहनने में जितने अच्छे लगते हैं। उतनी ही जल्दी हम उन्हें पहनकर बोर हो जाते हैं। इसकी वजह से या तो वो फेंक दिए जाते हैं वरना रखे रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 14:56 IST

Earrings Reuse: इयररिंग्स पहनना हर लड़की को पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर अपने पास अलग-अलग कलेक्शन के इयररिंग्स को रखती है। लेकिन कुछ समय बाद वो इन्हें पहनकर बोर हो जाती हैं। ऐसे में यह इयररिंग्स या तो रखे रह जाते हैं या फिर दोबारा इस्तेमाल में नहीं आते हैं। इसकी वजह से खराब हो जाते हैं। अगर आपके पास भी कुछ ऐसे इयररिंग्स हैं जिन्हें दोबारा पहनने में नहीं आते हैं तो इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के बताए गए इन टिप्स की मदद से इयररिंग्स को दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके साथ आफ नेकलेस डिजाइन कर सकती हैं।

नेकलेस बनाने के लिए सामान (How To Reuse Earrings)

Resue Earrings

  • इयररिंग्स
  • प्लास्टिक थ्रेड
  • मोती- छोटे बड़े दोनों
  • लॉक

नेकलेस बनाने का तरीका (Tips To Reuse Old Earrings)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी इयररिंग्स के पीछे के लॉक को हटाना है।
  • इसके बाद इसे क्लीन करना है।
  • फिर प्लास्टिक थ्रेड लेना है और उसे इयररिंग्स के नीचे वाले सिरे से जोड़ना है।
  • अब इसमें छोटे वाले मोती को लगाना है।
  • इसके बाद दूसरे सिरे को दूसरी तरफ जोड़ना है।
  • फिर दूसरे थ्रेड को लेना है और फिर उसे ऊपर की तरफ गांठ लगाकर जोड़ना है। 
  • अब इसमें बड़े वाले मोती डालने हैं।
  • आप चाहे तो अलग डिजाइन वाले पर्ल या फिर मोती (ज्वेलरी डिजाइन) को भी इसमें लगा सकती हैं।
  • इसी प्रक्रिया को जारी रखकर आपको लेयर तैयार करनी है।
  • इसके बाद ऊपर की तरफ भी इसी तरीके से इन्हें तैयार करना है।
  • अब इसमें पीछे की तरफ लॉक लगाना है। 
  • आपका नेकलेस बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खराब और टूटे हुए इयररिंग्स को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

इन आउटफिट के साथ करें वियर (Best Ways To Use Earrings)

  • इस तरह के नेकलेस को आप साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
  • आप चाहे तो सूट के साथ भी इसे स्टाइल कर सकती हैं अगर उसकी नेकलाइन (स्टेटमेंट नेकलेस) डीप होगी तभी अच्छा लगेगा।
  • लहंगे के साथ ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने के लिए भी आप वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुराने ईयररिंग्स को बाहर फेंकने की जगह कुछ इस तरह करें इस्तेमाल



आप श्वेता महादिक के बताए गए तरीके से घर पर रखे पुराने इयररिंग्स को रीयूज कर सकती हैं। इससे आपको बाजार से जाकर महंगे दाम में नेकलेस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।