Earring Styling Tips: वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी खूब जंचते हैं झुमके और चांदबालियां, इन 5 यूनिक तरीकों से करें स्टाइल

फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि फैशन में सिर्फ ड्रेसिंग और मेकअप सेंस ही देखा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ज्वेलरी भी मेकअप में अहम भूमिका निभाते हैं। कई बार लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि किस ड्रेस के साथ कौन सी ज्वेलरी पहननी चाहिए? एक ईयररिंग ही है जो आप हर ड्रेस पर पहन सकती हैं। ईयररिंग भी कई तरह की होती हैं।
झुमके और चांदबाली की बात करें तो लोग इसे ट्रेडिशन ड्रेस पर पहनती होंगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप वेस्टर्न ड्रेसेज भी इसे ट्राई कर सकती हैं? जी हां, आप ऐसा बिल्कुल भी कर सकती हैं। अगर आप भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ झुमके या चांदबालियां पहनना चाहती हैं, तो इन 5 आसान तरीकों को जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं-
-1767173083894.jpg)
सिंपल ड्रेस के साथ बड़े झुमके
अगर आपने प्लेन ड्रेस, मैक्सी ड्रेस या सॉलिड कलर की गाउन पहनी है, तो उसके साथ बड़े झुमके बहुत अच्छे लगते हैं। आपको ड्रेस जितनी सिंपल होगी, झुमके उतने ही ज्यादा उभरकर दिखेंगे। इस लुक में ज्यादा एक्स्ट्रा और हैवी ज्वेलरी की जरूरत नहीं पड़ती है।
व्हाइट शर्ट या टॉप के साथ चांदबालियां
आज के समय में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं ऑफिस जाते समय व्हाइट शर्ट, क्रॉप टॉप या बेसिक टॉप ही पहनना पसंद करती हैं। आप इनके साथ चांदबालियां कैरी कर सकती हैं। ये लुक एकदम फ्रेश और क्लासी लगता है। ऑफिस के बाद किसी कैजुअल आउटिंग के लिए भी ये स्टाइल आप कैरी कर सकती हैं।
ब्लेजर या को-ऑर्ड सेट के साथ करें कैरी
अगर आप सर्दियों में ब्लेजर, पैंटसूट या को-ऑर्ड सेट पहन रही हैं, तो इसके लिए आप पतली या छोटी साइज की चांदबालियां ले सकती हैं। इससे आपका लुक भी एकदम परफेक्ट रहेगा। साथ ही ट्रेडिशनल टच भी बना रहेगा। ये इंडो-वेस्टर्न स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है।
-1767173093823.jpg)
डेनिम के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके
हमारे यहां इंडिया में जींस टॉप एक कॉमन ड्रेस है। जींस टॉप पर आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके कैरी कर सकती हैं। ये एक बहुत ही स्टाइलिश ऑप्शन है।
मिनिमल आउटफिट, मैक्सी इयररिंग्स
अगर आपका आउटफिट एकदम मिनिमल है और मेकअप भी आपको बहुत लाइट रखना है तो स्टेटमेंट चांदबालियां या बड़े झुमके आपके लुक को कंप्लीट करेंगे।
क्यों पसंद किया जा रहा है ये ट्रेंड?
दरअसल, आज की लड़कियां ऐसे एक्सेसरीज पसंद करती हैं जो उन्हें हाइलाइट करे। झुमके और चांदबालियां सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि कल्चर और स्टाइल का मिक्स हैं। यही वजह है कि ये अब वेस्टर्न फैशन का भी हिस्सा बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Latest Varmala Designs: फेरों से पहले चर्चा में होगी आपकी वरमाला, आज ही सेव कर लें ये 5 यूनिक डिजाइन्स
तो अगर आप भी अपने वेस्टर्न लुक में कुछ अलग और यूनिक एड करना चाहती हैं तो अगली बार झुमके या चांदबालियां जरूर ट्राई करें। थोड़ा सा ट्रेडिशनल टच आपके पूरे लुक को बदल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।