अपनी बनावट और फैब्रिक की वजह से जींस को लोग सालों साल कैरी करते हैं। मगर एक समय के बाद जींस पुरानी नजर आने लग जाती है, उसका रंग फेड हो जाता है और कपड़ा भी लूज पड़ जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग उस जींस को पहनना छोड़ देते हैं या फिर उस जींस को किसी को डोनेट कर देते हैं।
जबकि, आप चाहें तो अपनी पुरानी जींस को नया लुक देने के बहुत कुछ कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और रोचक आइडियाज देंगे, जिससे आपको पता चल जाएगा कि पुरानी जींस को भी आप रीक्रिएट करके नया लुक दे सकती हैं।
आपको बता दें कि सबसे आसान और क्रिएटिव तरीका है कि आप जींस में पेंट करें। आप क्या और कैसे पेंट कर सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मोनोक्रोम आउटफिट में स्लिमिंग इफेक्ट क्रिएट करने के लिए फॉलो करें यह टिप्स
फूल पत्ती डिजाइंस
जींस में आप फैब्रिक पेंट से फूल पत्ती की डिजाइन बना सकती हैं। अगर आपको अपनी जींस को बहुत अधिक कलरफुल नहीं बनाना है, तो आप व्हाइट और पिंक कलर से जींस में फूल पत्ती बना सकती हैं। इस तरह की जींस आप डे पार्टी या फिर कूल कैजुअल लुक के लिए कैरी कर सकती हैं।
- जींस पर आप रेड और ग्रीन फैब्रिक पेंट का इस्तेमाल करके गुलाब के फूल और पत्ती बना सकते हैं। आप इस तरह की पेंटिंग को जींस की वेस्ट लाइन पर बना सकती हैं। या फिर फ्रंट या बैक पॉकेट में इस ड्रॉ कर सकते हैं।
- आप जींस में केवल आउट लाइनिंग करके फ्लोरल डिजाइन भी बना सकती हैं, इस तरह की डिजाइंस आप पूरी जींस में बना सकती हैं।

सैंडवॉश डिजाइंस
सैंडवॉश पेंटिंग भी आप कर सकती हूं। इस तरह की पेंटिंग के लिए आपको को आर्टपीस को कार्डबोर्ड में ड्रॉ करके उसकी कटिंग तैयार करनी होगी और फिर आप उसे अपनी जींस पर रख कर ब्रश की मदद से रंगों को कटिंग की आउटलाइन पर डालें।
- इस तरह की पेंटिंग आप जींस की थाइज पर या बैक पॉकेट पर कस सकती हैं।
- आप छोटी कटिंग बना कर पूरी जींस पर भी इस तरह की पेंटिंग कर सकती हैं।

सन-मून पेंटिंग
अगर आपकी आर्ट बहुत अच्छी है और आप अपनी जींस को थोड़ा कूल लुक देना चाहती हैं, तो आप इसके लिए जींस पर अलग-अलग तरह से सन-मून की पेंटिंग भी कर सकते हैं।
- इस तरह की जींस आप किसी नाइट पार्टी, डे पार्टी या फिर फैंसी लुक के लिए पहन सकती हैं।
- इस तरह की जींस के साथ आपको टॉप सॉलिड कलर का पहनना चाहिए।
- इसके साथ ही आप इस तरह की जींस के साथ क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको जींस को रीक्रिएट करने के क्रिएटिव आइडिया बहुत पसंद आए होंगे। आप भी इन्हें आजमा कर देख सकती हैं और पुरानी जींस को दोबारा पहनने लायक बना सकती हैं।
यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।