Saree Hacks: सिंपल साड़ी के पल्लू को इस तरह से दें डिजाइनर लुक, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

(How To Make Your Saree Pallu Look Designer) आजकल हर महिला को साड़ी पहनना बेहद पसंद होता है। इसके लिए कई महिलाएं अलग-अलग वैरायटी की साडियां भी खरीदती हुई नजर आती हैं।
वहीं कई महिलाएं अपनी पुरानी साड़ियों को ही कस्टमाइज करना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो जो पुरानी साड़ी को रीयूस करना चाहती हैं तो बताई गई इन टिप्स को फॉलो करें।
एम्ब्रॉयडरी वर्क डिजाइन वाला पल्लू (Embroidery Work On Saree Pallu)
- इस तरह के डिजाइन को आप धागे की मदद से खुद भी बना सकती हैं।
- आप चाहे तो बाहर से किसी कारीगर की मदद भी ले सकती हैं।
- इस तरह का पल्लू डिजाइन आप रोजाना भी पहन सकती हैं।
- देखने में ये वर्क जितना भरा हुआ दिखाई देता है पहनने में ये उतना ही आरामदायक भी होता हैं।
इसे भी पढ़ें : Simple Red Saree Designs: इस करवा चौथ पहनें लाल रंग की ये सिंपल साड़ी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
पैच वर्क डिजाइन वाला पल्लू (Patch Work On Saree Pallu)
- इस तरह के पल्लू डिजाइन वाली साड़ी आप किसी भी छोटे-बड़े फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
- पैच वर्क के लिए आप मार्केट से अपनी साड़ी के हिसाब से पैच खरीद सकती हैं।
- कोशिश करें कि आप पैच खरीदने के लिए साड़ी को अपने साथ ही ले जाएं।
- इस तरह का पैच आपको 100 रूपए से 500 रूपए तक में मार्केट से आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : लंबी लड़कियों को जरूर पता होने चाहिए साड़ी पहनने के ये हैक्स, आएंगे बेहद काम
गोटा-पट्टी डिजाइन वाला पल्लू (Gota-Patti Work On Saree Pallu)
- गोटा-पट्टी खरीदते समय आप साड़ी को अपने साथ ही ले जाएं।
- ऐसा इसलिए ताकि आप सही माप से गोटा-पट्टी को खरीद सकें।
- कोशिश करें कि गोटा-पट्टी के लिए आप किसी होलसेल मार्केट में ही जाएं।
- ताकि आप कम पैसों में ही अपनी पुरानी साड़ी को स्टाइल कर सकें।
अगर आपको हमारे बताई गई ये साड़ी टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।