Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

Saree Styling Tips: इन ब्लेजर की मदद से साड़ी को दें नया और क्लासी अंदाज, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप भी एक जैसी साड़ी पहनकर अब बोर होने लगी हैं, तो अब आप कुछ नया और यूनिक ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्लेजर डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-11-06, 19:02 IST
image

अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप अपने साड़ी लुक को और बेहतर बना सकती हैं। साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप साड़ी के साथ ब्लेजर शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्लेजर डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप अपनी साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन ब्लेजर के बारे में।

व्हाइट साड़ी के साथ ब्लेजर

अगर आप किसी भी खास फंक्शन या इवेंट में जाने वाली हैं और इस दौरान साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप अपने साड़ी लुक को बेहतर बना सकती हैं। बेहतर बनाने के लिए आप व्हाइट कलर की किसी भी साड़ी के साथ इस तरह का ब्लैक कलर का ब्लेजर शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे और आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।  

2 - 2025-11-06T173811.485

साड़ी के साथ प्रिंटेड ब्लेजर

किसी भी फंक्शन या इवेंट में अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपने लुक को खास बनाने के लिए आप इस तरह के ब्लेजर को भी किसी भी साड़ी के साथ शामिल कर आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे ब्लेजर डिजाइंस आपके साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस तरह के ब्लेजर को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

1 - 2025-11-06T173813.911

यह भी पढ़ें:  ऑफिस में साड़ी संभालते-संभालते हो गईं हैं परेशान, तो आजमाएं ये आसान हैक्स 

प्लेन व्हाइट ब्लेजर

आप चाहे तो अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और खास बनाने के लिए इस तरह के डिजाइनर ब्लेजर को भी साड़ी के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लेजर इन दिनों महिलाओं के बिच काफी चर्चा में हैं, ऐसे में आप भी इसे शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आप इस साड़ी के साथ बेल्ट शामिल कर ऊपर से ब्लेजर पहन सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगा।  

3 - 2025-11-06T173809.027

साड़ी के साथ शामिल करें ब्लैक ब्लेजर

अगर आप भी एक जैसी सिंपल साड़ी पहनकर बोर हो गयी हैं, तो अब आप किसी भी साड़ी के साथ कंट्रास्ट मैच कर इस तरह के ब्लेजर को शामिल कर अपने साड़ी लुक को खास बना सकती हैं। साड़ी के साथ ऐसे ब्लेजर इन दिनों काफी चलन में हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के ब्लेजर को ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे ब्लेजर आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।  

INS  (13)

यह भी पढ़ें:   Multicolor Chiffon Saree: हर महिला के पास होनी चाहिए इस तरह की 4 मल्टी कलर शिफॉन साड़ी, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit -  PINTEREST 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।