Maha Shivratri Suit Fashion: महाशिवरात्रि के लिए पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये सूट सेट, देखें डिजाइन

साड़ी को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब यह पुरानी हो जाती है तो हम इन्हें रख देते हैं। 

Suit by reusing old silk saree designs
Suit by reusing old silk saree designs

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वो पुरानी हो जाती है तो हम उसके उठाकर रख देते हैं। ऐसे वो रखे-रखे खराब होने लगती है। ऐसे में आप अपनी सिल्क साड़ी का रीयूज करके सूट बना सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन को टेलर से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन वाले सूट को सिलवाएं।

स्ट्रेट कुर्ता सिलवाएं

Straight suit

आप सिल्क साड़ी से स्ट्रेट कुर्ता सिलवा सकते हैं। इस तरह का कुर्ता काफी अच्छा है। इसके लिए आपको स्ट्रेट कुर्ते के लिए कटिंग करें। इसके बाद इसकी वी नेकलाइन बनाएं। आप चाहें तो इसे फुल स्लीव्स बनवाएं या आप चाहें को कट स्लीव्स बनवाएं। इसको आप चाहें तो प्रिंटेड पैंट या प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। साथ में प्रिंटेड दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के सूट फेस्टिवल पर अच्छे लगते हैं।

फ्रंट स्लिट कट सूट

आप सिल्क साड़ी से फ्रंट स्लिट कट सूट डिजाइन करा सकती हैं। इसके लिए आपको स्ट्रेट कुर्ती का कपड़ा काटना है। फिर आगे के स्लिट कट का डिजाइन क्रिएट करना है। ये डिजाइन काफी अच्छा लगता है। इसलिए आप इसे क्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद आपको इसकी स्लीव्स भी फुल रखनी है ताकि आपका सूट अच्छा लगे और आप इसमें पतली नजर आएं। इसे आप सिल्क कपड़े की पैंट के साथ वियर कर सकती हैं और दुपट्टे के लिए जॉर्जेट कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करवाने में आपको 1000 से 2000 रुपये खर्च होंगे। (फ्रैंसी सूट लुक)

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत

कुर्ता विद स्कर्ट

Kurta with skit

आप सिल्क साड़ी के कुर्ता विद स्कर्ट भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो साड़ी की जरूरत पड़ेगी। तभी आप इसे तैयार कर पाएंगे। इसके लिए आपको कॉन्ट्रास्ट में साड़ी लेनी है। एक से कुर्ता तैयार करवाना है और एक से स्कर्ट तैयार करवानी है जो पहनने के बाद सूट के साथ अच्छी लगेगी। इसमें आप चाहें तो बॉर्डर भी लगा सकती हैं। इसे तैयार करवाने में आपके 2000 से 3000 रुपये खर्च होंगे। (देसी लुक के लिए सूट डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: लंबी दिखने के लिए इन सिंपल सूट के डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल, रोजाना के लिए कर सकती हैं ट्राई

इस तरीके से आप अपनी सिल्क साड़ी से सूट तैयार कर सकती हैं और महाशिवरात्रि पर वियर कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP