पुरानी कुर्ती फेंकने की जगह बना लें ये डिजाइनर पेप्लम टॉप, जानिए कैसे

अगर आपके वार्डरोब में कई ऐसी कुर्तियां रखी हैं, जिन्हें आप पहनती नहीं हैं तो आप इसका इन तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Updated:- 2022-07-29, 17:40 IST
how to make peplum top from kurti

महिलाओं को नए-नए कपड़े बनाने का बहुत शौक होता है लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो एक-दो बार कपड़े, कुर्ते, ड्रेस आदि पहनने के बाद उसे अलमारी में रख देती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कुर्ती पहनना ही पसंद करती हैं इसलिए महिलाओं के वार्डरोब में नए-नए कुर्ते शामिल करती हैं और पुराने कुर्ते वॉर्डरोब में ऐसी रखे रहते हैं।

कुछ महिलाएं कुर्ती को फेंक देती हैं या फिर इसका किसी चीज को साफ करने में इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको पुरानी कुर्ती से पेप्लम टॉप के डिजाइन लेकर आए हैं, पर कैसे? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुराने कुर्ते को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

डिजाइनर नेक पेप्लम टॉप

Designer peplum top

आप अपनी कुर्ती से डिजाइनर नेक वाला पेप्लम टॉप बना सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से बस मैचिंग का धागा और नेक डिजाइन करने के लिए सामान की जरूरत होगी। हालांकि, पेप्लम की कुर्ती की नेक का डिजाइन अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपने पुराने अनारकली कुर्ते को 5 तरह से दें नया लुक

कुर्ती से पेप्लम बनाने के लिए आप ऊपर का हिस्सा ऐसी ही छोड़ दें और नीचे के हिस्से को आप काट लें और दो हिस्से कर लें ताकि आप पेप्लम का डिजाइन आसानी से बना लें। इसके बाद, आप नेक डिजाइन करने के लिए अलग से कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फ्रिल वाला पेप्लम टॉप

Frill peplum top

अगर आपकी कुर्ती का कपड़ा प्रिंट वाला है, तो आप इससे फ्रिल डिजाइन में पेप्लम को डिजाइन कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुर्ती की आस्तीन और नेक को सिंपल ही रखना है। इसके बाद आप कुर्ती के नीचे का हिस्सा कट कर लें और फिर इसे फ्रॉक जैसी चुन दें और सिलाई कर लें। बस आपकी कुर्ती का पेप्लम टॉप तैयार है। (लॉन्ग कुर्ती के स्टाइलिंग रूल्स)

डिजाइनर स्लीव्स पेप्लम टॉप

Designer sleeves top

अगर आपके पास सिंपल कुर्ती है तो आप इसे डिजाइनर स्लीव्स पेप्लम टॉपमें बदल सकती हैं। जी हां, कुर्ती से स्लीव्स पेप्लम टॉप बनाना बहुत आसान है। बस आपको कुर्ती के नीचे का हिस्सा इस्तेमाल करना है। इसके बाद आप कुर्ती की आस्तीन को कट करें और नीचे के हिस्से से डिजाइनर स्लीव्स को कुर्ती से से जोड़े लें।

इसे ज़रूर पढ़ें-अपनी बेकार कुर्ती को फेंकने की बजाय बनाएं ये खूबसूरत चीज़ें

आप कुर्ती के बीच का हिस्सा प्लेन रख सकती हैं। यकीनन कुर्ती से तैयार यह पेप्लम टॉप न सिर्फ अच्छा लगा बल्कि आप इसे आसानी से डेली वियर में पहन सकती हैं।

आप अपनी पुरानी से कुर्ती से इन पेप्लन टॉप के अलावा सिंपल टॉप भी बना सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Amazon)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।