herzindagi
tips to reuse old kurti

अपनी बेकार कुर्ती को फेंकने की बजाय बनाएं ये खूबसूरत चीज़ें

अगर आपके पास कोई पुरानी कुर्ती पड़ी है तो उसे फेंकने की बजाय आप कुर्ती&nbsp;से कई खूबसूरत चीज़ें बना सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-08-31, 14:06 IST

महिलाओं को कपड़े बनाने का बहुत शौक होता है। बहुत-सी महिलाएं एक-दो बार कपड़े, कुर्ते, ड्रेस आदि पहनने के बाद उसे अलमारी में रख देती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कुर्ती पहनना ही पसंद करती हैं। इसलिए महिलाएं रोज आने-जाने के लिए नए-नए कुर्ते बनातीं हैं और पुराने कुर्ते वॉर्डरोब में ऐसी रखे रहते हैं। कुछ महिलाएं उसे फेंक देती हैं या उसे किसी चीज को साफ करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है पुराने कपड़ों से चीजों को साफ करने के अलावा आप कई खूबसूरत चीजें भी बना सकती हैं। पुरानी कुर्ती से आप पॉकेट ऑर्गनाइजर, कुशन कवर, स्टोरेज पाउच आदि जैसी कई चीजें बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं, पर कैसे? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पुराने कुर्ते को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

पॉट होल्डर बनाएं

आप पुरानी कुर्ती का यूज पॉट होल्डर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप कुर्ती को एक ही साइज़ के तीन या चार गोलाकार टुकड़े में काट लीजिए। फिर इन टुकड़ों को साथ रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से पाइपिंग लगा लें। बस हो गया आपका पॉट होल्डर तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसे मोती आदि से भी सजा सकती हैं। आप इन पॉट होल्डर का यूज अपनी टेबल पर कुछ चीज़ों के नीचे लगाने के लिए कर सकती हैं।

पॉकेट ऑर्गेनाइजर करें तैयार

pocket

पॉट होल्डर के अलावा आप अपनी कुर्ती से एक पॉकेट ऑर्गनाइजर भी बना सकती हैं। इसके लिए कुर्ती के तीन या चार टुकड़े आयताकार शेप में 10 x 12 के साइज़ में काट लें। इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ की कुर्ती के टुकड़ों पर सेट करें और सिल लें। इसके सबसे ऊपर के किनारों पर हैंगिंग भी लगा लें। आपका मल्टी-परपज पॉकेट ऑर्गनाइज़रतैयार हो जाएगा। जिसको आप छोटे-मोटे सामान रखने के लिए कर सकती हैं।

बैगपैक

यह विडियो भी देखें

use kurti with bag

इन चीज़ों के अलावा आप अपनी कुर्ती से एक खूबसूरत बैगपैक तैयार कर सकती हैं। अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है तो आप उसके लिए एक सुंदर बैगपैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप बस अपनी वॉर्डरोब से एक बेकार कुर्ता निकालेंऔर उसकी कटिंग करें। फिर उसे सिल लें। आपका दस मिनट में एक सुंदर बैगपैक तैयार है। इसमें आप अलग से मोटी, चैन आदि भी लगा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-पुराने डेनिम से बनाएं कुछ इस तरह बैग्स, बॉक्स और चप्पल

मोबाइल चार्जिंग कवर बनाएं

homemade mobile cover

मोबाइल चार्ज करने के लिए हम उसको टेबल पर या कहीं सरफेस पर रखते हैं। जिसकी वजह से कितनी पार उस पर स्क्रैच भी आ जाती है। तो क्यों न अपने फोन को सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए आप पुरानी कुर्ती से मोबाइल चार्जिंग कवरबना लें। आपको इसको बनाकर बहुत खुशी मिलेगी। आपका यह आईडिया दूसरों को भी बहुत पसंद आएगा। इसके अलावा, आप लीड का कवर भी बना सकती हैं।

अन्य टिप्स

  • इन तमाम चीजों के अलावा आप अपनी पुरानी कुर्ती से लॉन्ग जैकेट भी बना सकती हैं।
  • इसके अलावा आप शॉर्ट कुर्ती से शॉर्ट जैकेटभी बना सकती हैं, जिसे आप जीन्स के साथ पहन सकती हैं।
  • आप अपनी कुर्ती से ब्लाउज भी सिल सकती हैं, उसे आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
  • कुर्ती से आप घर के कुछ कुशन कवर, स्टोरेज पाउच आदि भी बना सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Style Hacks: इस तरह दें पुराने लहंगे को नया लुक

इस तरह से आप अपनी वेस्ट कुर्ती को यूज कर सकती हैं और भी कुछ नए आइटम्स आप बना सकती हैं। आपको हमारे ये आइडिया कैसे लगे कमेंट करके बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।