Wedding 2023: हल्दी पर पहनना चाहती हैं आर्टिफिशियल फूलों से बनी ज्वेलरी, तो इसे बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ऐसे करें तैयार

Flower Jewellery Design: शादी का दिन पास आते ही दुल्हन अपने लिए नए डिजाइन के कपड़े और ज्वेलरी खरीदती हैं। इसके अलावा और भी कई सारी एक्सेसरीज होती हैं जिन्हें वियर करती हैं। लेकिन इसके लिए काफी खर्चा करना पड़ता है। अगर आप नहीं चाहती ज्यादा पैसे खर्च करना तो हल्दी पर पहनने वाली फ्लावर ज्वेलरी को आप घर पर यहां बताए गए तरीकों से बना सकती हैं। इन्हें बनाना काफी आसान है। इसके लिए बस आपको यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
ज्वेलरी के लिए लिए सामान (How To Make Flower Jewellery At Home)

- पर्ल
- आर्टिफिशियल फ्लावर
- ग्लू
- वायर
इस तरह बनाएं ज्वेलरी (Tips To Style Flower Jewellery)
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए पहले आपको पर्ल को एक जगह रखना होगा।
- अब एक वायर लेना है और छोटे पर्ल को एक-एक करके उसमें लगाना है। ऐसे करके आपको तीन लड़ी तैयार करनी है।
- अब इसमें आगे की तरफ आर्टिफिशयल (ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन) फूल लगाना है।
- फिर इसे गम से चिपकाना है।
- इसमें आगे की तरफ आपको ड्रोप पर्ल लगाना है।
- इस तरीके से आपका मांग टीका बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब
आर्टिफिशियल फ्लावर से बनाएं सेट

- इसे बनाने से लिए आपको पर्ल की तीन से चार लेयर बनानी है।
- फिर एक बड़ा फ्लावर सेंटर पर ग्लू की मदद से लगाना है।
- अब इन लेयर को ट्विस्ट करना है और इसमें पीछे हुक लगाना है।
- इस तरीके से आपको सेट बनकर रेडी हो जाएगा।
- ऐसे ही आप कानों के इयररिंग्स, हाथ फूल और नथ भी बना सकती हैं।
इन आउटफिट के साथ वियर करें ज्वेलरी
- आप फ्लावर ज्वेलरी को लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।
- आर्टिफिशियल फूलों से बनी ज्वेलरी को आप साड़ी (वेडिंग फंक्शन के लिए खास नेकलेस) के साथ भी पहन सकती हैं।
- इसके मांग टीके बनाकर आप अपने दोस्तों को भी उनके आउटफिट के साथ वियर करा सकती हैं।
- आप चाहे तो फूलों से अपने लिए माथा पट्टी के भी अलग-अलग डिजाइन क्रिएट कराकर सूट के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
इस वीडियो को टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस ज्वेलरी को बनाना सिखाया है। आप भी इनकी वीडियों को देखकर अपने लिए ज्वेलरी बना सकती हैं। इसको बनाने में आपका पैसा भी कम खर्च होगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।