Sun Oct 11, 2026 | Updated 03:08 PM IST

90's Retro Look: नवरात्रि में बिना AI Prompt के क्रिएट करें 90's लुक, फॉलो करें मेकअप और आउटफिट गाइड

अगर आप नवरात्र‍ि में गरबा या डांड‍िया नाइट के लि‍ए 90's वाला रेट्रो लुक पाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ आसान ट‍िप्‍स दे रहे हैं।
Updated:- 2026-10-11, 13:22 IST
how to create 90's retro look in navratri

बीते कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर 90s लुक का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा था। इंस्टाग्राम पर ऐसी ढेरों फोटोज वायरल हुई थीं, जहां लोग AI का इस्तेमाल करके खुद को 90 के दशक वाले अंदाज में ले जा रहे थे। किसी का विंटेज हेयरस्टाइल वायरल हुआ, तो किसी का मेकअप और स्टाइल बिल्कुल उस दौर की याद दिला गया था, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा लुक पाने के लिए आपको AI की कोई जरूरत नहीं है?

नवरात्र‍ि में 90s लुक पाने के ल‍िए गाइड

जी हां, आप रियल लाइफ में भी सही मेकअप, हेयरस्टाइल और आउटफिट्स के साथ परफेक्ट 90s वाइब पा सकती हैं। ऐसे में अब जब नवरात्रि आ चुकी है, तो क्यों न इस बार गरबा और डांडिया नाइट्स में कुछ हटके ट्राई किया जाए? अगर आप भी इस नवरात्रि में बॉलीवुड की क्लासिक हीरोइनों जैसा विंटेज ग्लैम चाहती हैं, तो ये मेकअप और स्टाइलिंग आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे। हम आपको पूरा गाइड बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

how to create 90's retro look in navratri (1)

image credit- ai

90's लुक के लिए पहनें लहंगा और चोली

90 के दशक में ट्रेडिशनल एथनिक वियर का एक अपना ही ग्रेसफुल अंदाज हुआ करता था। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे, वाइब्रेंट कलर-ब्लॉक्ड चोलियां और हैवी गोटा-पत्ती वाले दुपट्टे महिलाओं की पहली पसंद हुआ करते थे। ऐसे में इस नवरात्रि गरबा नाइट्स के लिए आप भी इसी आइकॉनिक स्टाइल को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए रेड, तोते वाला ग्रीन, ब्राइट येलो या रॉयल ब्लू जैसे बोल्ड कलर्स का लहंगा चुनें। इसके साथ ट्रेडिशनल मिरर वर्क वाली चोली या शॉर्ट-स्लीव कट वाला ब्लाउज एकदम परफेक्ट लगेगा।

यह भी पढ़ें- 1980s AI Photo Prompt से अपनी फोटो को दें बॉलीवुड स्टार्स जैसा स्टाइल, ChatGPT से क्रिएट करें रेट्रो इमेजेस

अपने इस 90s रेट्रो लुक को कंप्लीट करने के लिए वेस्ट पर एक एथनिक कमरबंद, हाथों में चूड़ियां और कानों में भारी झुमके स्टाइल करें। बस इस बात का ध्यान रखें कि फैब्रिक और फिटिंग ऐसी हो, जिसमें आप बिना किसी उलझन के खुलकर गरबा और डांडिया के स्टेप्स कर सकें।

90's मेकअप लुक के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

90 के दशक के मेकअप की बात करें, तो उस समय बहुत ज्यादा चमक-दमक वाला मेकअप हीरोइनें नहीं करती थीं। बस क्‍लीन बेस, आंखों पर अच्‍छी आईलाइनर और काजल के साथ लिपस्टिक पर ध्यान दिया जाता था। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के मेकअप में ब्राउन, मैरून और प‍िंक कलर का ही इस्तेमाल होता था।

ऐसे में अगर आप नवरात्रि में 90's वाला लुक चाहती हैं, तो सबसे पहले चेहरे पर फाउंडेशन या अपनी स्किन टोन से मि‍लता जुलता बीबी क्रीम लगाएं। इसके बाद थोड़ा ब्लश लगाकर गालों को नेचुरल लुक दें। अब आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाएं और काजल लगाएं। इसके बाद पतली आईलाइनर भी लगा लें।

लिपस्टिक के लिए ब्राउन, मैरून या ब्रिक रेड शेड देख सकती हैं। उस समय की ह‍ीरोइनें लिप लाइनर और लिप कलर भी लगाती थी। ऐसे में आप चाहें तो लिप लाइनर लगाकर लिपस्टिक लगा सकती हैं।

90's हेयरस्टाइल के लिए बनाएं ऐसे बाल

90s का लुक तब तक अधूरा है, जब तक आपका हेयरस्टाइल पुराने समय जैसा न हो। 90's के दौर में बाउंसी वॉल्यूम, सॉफ्ट कर्ल्स, साइड पार्टिंग और चेहरे पर आई लटें काफी ट्रेंड में थीं। ऐसे में इस नवरात्रि आप अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स या थोड़ा सा वेव्स दे सकती हैं। अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं, तो रोलर्स या कर्लिंग आयरन से फ्लेक्सिबल वेव्स बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मिडल पार्टिंग करके आगे से थोड़ी लटें निकालकर एकदम परफेक्ट 90s वाइब देगा।

गरबा डांस के दौरान बालों को मैनेज रखने के लिए आप हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल देख लें। इसके अलावा हाई पोनीटेल या थोड़ा पफ वाला बन भी अच्‍छा लगेगा। अगर आप लुक को और भी ज्‍यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो कलरफुल हेयर क्लिप्स या एक छोटा सा फूल भी लगा लें।

90's retro look

image credit- pinterest/desidrape_20

90s लुक के लिए पहनें बड़ी बालियां और कलरफुल चूड़ियां

90's का फैशन सिर्फ आउटफिट्स तक ही नहीं था। ज्‍वेलरी भी इस लुक की जान होती थीं। बड़े झुमके, ओवरसाइज्‍ड बालियां, हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां और माथे पर एक छोटी सी बिंदी आपके नवरात्रि लुक को परफेक्ट विंटेज वाइब देगी। अगर आप लहंगा पहन रही हैं, तो उसके साथ बड़े झुमके और मैचिंग चूड़ियां कैरी करें। माथे पर एक छोटी बिंदी लगाकर आप अपने लुक को फिनिशिंग टच दे सकती हैं।

बस ध्यान रखें कि ज्‍वेलरी को बैलेंस रखना जरूरी है। अगर कान में बड़े झुमके पहने हैं, तो गले में नेकलेस स‍िंपल ही रखें। इससे आपका लुक क्लासी लगेगा और गरबा डांस करते समय भारीपन भी नहीं महसूस होगा।

सही फुटवियर से पूरा करें अपना 90s नवरात्रि लुक

डांडिया नाइट्स में स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी होजा है। ऐसे में अगर आपका लहंगा हैवी है, तो उसके साथ एम्ब्रॉयडर्ड जूती या कम्फर्टेबल फ्लैट्स ही पहनें। इससे आप रात भर बिना किसी परेशानी के खुलकर डांस कर पाएंगी। अगर आपको हील्स पहनना ही पसंद है, तो ब्लॉक हील्स ही पहनें। फुटवियर का कलर अपने आउटफिट के हिसाब से देख सकती हैं।

बिना AI के ऐसे पाएं सिर से पैर तक 90s वाला परफेक्ट लुक

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक पूरी तरह से विंटेज और ओरिजिनल लगे, तो इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखें-

  • 90 के दशक की हिट हिंदी फिल्मों में अपनी फेवरेट हीरोइनों के ड्रेसेज, मेकअप और स्टाइल को देखकर अपने लिए लुक चुन सकती हैं।
  • अलमारी में रखी मम्मी की कोई विंटेज बनारसी या हैवी कांजीवरम साड़ी निकालकर उसे ड्रेप कर सकती हैं।
  • बहुत ज्यादा ग्लिटर लगाने के बजाय आंखों में काजल, सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो और बोल्ड म्यूटेड मैरून या ब्राउन लिपस्टिक लगाएं।
  • रेडी होने के बाद 90s के किसी हिट गरबा ट्रैक या बॉलीवुड गाने पर रील बनाएं, जिससे आपके फोटोज और वीडियो में वही पुरानी वाइब आए।

यह भी पढ़ें- ₹1500 में Navratri लुक को बनाएं स्‍टाइल‍िश, नोट करें पॉकेट फ्रेंडली फैशन गाइड

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

FAQ
90s लुक में कौन-सा बैग लें?
90s वाइब के लिए भारी हैंडबैग की जगह छोटा पोटली बैग या गोटा-पत्ती वाला क्लच लें। यह आपके एथनिक लुक के साथ खूब जचेगा।
बालों में परांदी लगाना सही रहेगा?
जी हां, लंबी चोटी बनाकर उसमें रंग-बिरंगी परांदी या गोटा लगाने से आपको एकदम परफेक्ट और क्लासिक 90 के दशक वाला देसी लुक मिलेगा।
मेकअप लंबे समय तक कैसे टिकाएं?
डांडिया डांस के दौरान पसीने से बचने के लिए वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाएं और मेकअप खत्म करने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।