Tue Oct 13, 2026 | Updated 03:04 PM IST

Garba 2026: ऑफिस के बाद सीधे जाना है गरबा? इन 5 आसान हैक्स से मिनटों में पाएं फेस्टिव लुक

नवरात्र‍ि के दौरान ऑफ‍िस भी देखना होता है और गरबा भी एंजॉय करने का मन करता है। ऐसे में अगर आप दोनों को मैनेज करना चाहती हैं तो हम ऑफ‍िस व‍ियर को ही गरबा लुक में बदलने के आसान हैक्‍स बता रहे हैं।
Updated:- 2026-10-13, 13:55 IST
garba outfits from office wear

नवरात्रि के दिनों में ऑफ‍िस के काम के साथ-साथ डांडिया नाइट्स की तैयारी करना भी काफी थकाने वाला हो जाता है। दिनभर ऑफिस में मीटिंग्स निपटाने के बाद घर जाकर दोबारा तैयार होना और फिर गरबा वेन्यू तक पहुंचना, हर किसी के बस की बात नहीं होती है। ऐसे में अगर आपके पास भी टाइम की कमी है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी स्मार्ट स्टाइलिंग ट‍िप्‍स से आप अपने ऑफ‍िस वियर को ही सिर्फ 2 मिनट में फेस्टिव लुक में बदल सकती हैं।

ऑफ‍िस व‍ियर को फेस्‍ट‍िव लुक में बदलने के हैक्‍स

आपको ऑफ‍िस वियर के सेलेक्‍शन पर ध्‍यान देना होगा। जयपुर कुर्ती ब्रांड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मुंधरा ने कुछ ऐसे ही आसान और बजट-फ्रेंडली फैशन हैक्स शेयर क‍िए हैं, जिन्हें अपनाकर आप ऑफिस से सीधे गरबा ग्राउंड में धमाल मचा सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

garba look (6)

image credit- pinterest/Sayantika Singh

1. वाइब्रेंट कलर्स के आउटफ‍िट्स पहनें

दिन में ऑफिस के लिए आउटफ‍िट सेलेक्‍ट करते समय डार्क और शाइनी कलर ही देखें। आप रेड, येलो, ऑरेंज, प‍िंक या डार्क ग्रीन कलर देख सकती हैं। ये कलर्स गरबा नाइट्स पर खूब चमकते हैं। अगर आप ऑफिस के लिए सिंपल कुर्ती पहन रही हैं, तो इस बार ब्राइट कलर व्हील से अलग-अलग शेड्स ट्राई करें। ब्राइट कलर की कुर्ती दिन में फॉर्मल भी लगेगी और रात में बिना ज्यादा मेहनत के आपको एक फेस्टिव वाइब भी देगी।

यह भी पढ़ें- Garba Look: स्कर्ट और क्रॉप टॉप से बनाएं परफेक्ट गरबा लुक, 6 स्टाइलिंग आइडियाज देंगे एथनिक टच

2. सिंपल दुपट्टे की जगह लें हैवी या प्रिंटेड दुपट्टा

ऑफिस के समय स‍िंपल कॉटन का दुपट्टा कैरी करें और बैग में एक हैवी फेस्टिव दुपट्टा रख लें। शाम होते ही अपने सिंपल ड्रैप को हटाकर कलरफुल, लहरिया या फिर मिरर वर्क वाला दुपट्टा कैरी कर लें। ट्रेडिशनल या ट्राइबल मोटिफ्स वाले कंट्रास्ट कलर के दुपट्टे आपकी सिंपल कुर्ती को झटपट गरबा लुक में बदल देंगे। जब आप दुपट्टे को अलग स्टाइल से प्लेट करके बांधेंगी तो आपका पूरा लुक तुरंत बदल जाएगा।

garba look (7)

image credit- pinterest/sheetalbatra

3. हैवी और स्टेटमेंट ज्वेलरी से बढ़ाएं रौनक

घंटों तक काम करने के लि‍ए ज्‍वेलरी एकदम स‍िंपल ही रखें, ताकि काम में कोई परेशानी न हो। जब आपके ऑफिस की टाइम‍िंग पूरी हो जाए, तो अपने बैग से बड़े झुमके या झूला स्टाइल इयररिंग्स निकालकर पहन लें। हाथों में ऑक्सीडाइज्ड या रंग-बिरंगी चूड़ियां और फुटव‍ियर में जूती पहनकर आप पूरी तरह तैयार हो सकती हैं। सिर्फ एक हैवी इयररिंग और चूड़ियों का सेट ही आपके पूरे सिंपल सूट को गरबा-रेडी बना देता है।

4. कंफर्टेबल कपड़े पहनें

रात भर डांडिया खेलने के लिए जरूरी है कि आपके कपड़े भी कंफर्टेबल हों, ताकि आप खुलकर एंजॉय कर सकें। इसल‍िए बहुत ज्यादा हैवी या चुभने वाले एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों के बजाय सॉफ्ट फैब्रिक वाले आउटफ‍िट ही पहनें। ढीले-ढाले कुर्ता सेट्स या एथनिक वियर आपको घंटों तक डांस करने में कंफर्ट देंगे।

garba look (8)

image credit- pinterest/Preet Kaur

5. स्मार्ट ट्र‍िक्‍स अपनाएं

हर दिन गरबा के लिए नया और महंगा आउटफिट खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अलमारी में रखे कपड़ों को ही मिला-जुलाकर पहन सकती हैं। जैसे-

  • अपनी किसी प्लेन ऑफिस कुर्ती के नीचे घेरदार फेस्टिव स्कर्ट या पटियाला सलवार पेयर कर लें।
  • किसी सिंपल प्लेन स्कर्ट के साथ कोई हैवी वर्क वाला एथनिक टॉप या शॉर्ट कुर्ती पहनें।
  • साथ में मैच‍िंग ऑक्‍सीडाइज्‍ड और स‍िंपल ज्‍वेलरी कैरी करें।
  • कंफर्टेबल जूती पहनें, ताक‍ि डांस करने में कोई दिक्‍कत न हो।

यह भी पढ़ें- ₹1500 में Navratri लुक को बनाएं स्‍टाइल‍िश, नोट करें पॉकेट फ्रेंडली फैशन गाइड

इन थोड़े से क्रिएटिव आइडियाज से आप बहुत कम कपड़ों में भी हर दिन एक नया और स्टाइलिश लुक तैयार कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- pinterest/Modern Muse Studio/Fashion & Outfits/Chahat

FAQ
गरबा में कौन सी ज्वेलरी सही रहेगी?
ऑक्सीडाइज्ड (सिल्वर) ज्वेलरी गरबा के लिए सबसे बेस्ट रहती है। यह हल्की होती है, जल्दी खराब नहीं होती और हर रंग के आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाती है।
डांडिया खेलते वक्त कौन से जूते पहनें?
डांडिया नाइट्स में हमेशा हील्स पहनने से बचें। कंफर्टेबल मोजरी, एथनिक जूती या फ्लैट सैंडल पहनें, ताकि बिना पैर दर्द के आप घंटों डांस एंजॉय कर सकें।
डांड‍िया लुक पाने के ल‍िए ऑफिस बैग में क्या सामान रखें?
बैग में एक हैवी दुपट्टा, बड़े झुमके, चूड़ियां, सेफ्टी पिन्स, कॉम्पैक्ट पाउडर और एक डार्क लिपस्टिक रखें। इससे आप ऑफिस के बाद 2 मिनट में तैयार हो जाएंगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।