हील्स को अपनी आउटफिट के साथ इस तरह करें कैरी, दिखेंगी स्टाइलिश

हर महिला स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। इसके लिए वे लेटेस्ट ट्रेंड से लेकर नए-नए डिजाइनर कपड़े तक सभी चीजों का बखूबी से ख्याल रखती हैं। वैसे तो महिलाएं अपने मेकअप से लेकर अपने कपड़ो तक पूरा ध्यान देती है, लेकिन बात जब फुटवियर की आती है, तो महिलाएं हमेशा कंफ्यूज दिखाई देती हैं। लगभग सभी महिलाएं परफेक्ट फुटवियर नहीं चुन पाती हैं जिसकी वजह से उनके लुक पर भी प्रभाव पड़ता है, तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसी हील्स सैंडल्स को किस तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं, और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।
प्लेटफार्म हील्स
- इस तरह की हील्स देखने में बहुत स्टाइलिश लगती हैं साथ ही पहनने में बहुत अच्छा लुक देती है।
- इन्हें आप जीन्स, साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
- इस तरीके की हील्स बाजार में आपको करीब 500 रुपये से 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
- आप इसे किसी भी फंक्शन में भी कैरी कर सकती है, और अपने लुक में निखार ला सकती हैं।
- लेकिन अगर आप हील्स पहली बार ट्राई कर रही हैं, तो प्लेटफार्म हील्स को थोड़ा ध्यान से पहनें।
स्ट्रेप हील्स
- पार्टी वियर के लिए स्ट्रेप हील्स बेहद अट्रैक्टिव लगती हैं।
- ये हील्स देखने में काफी क्लासी लुक देने का काम भी करती हैं।
- मार्केट में इस तरह की हील्स आपको 400 रुपये से 800 रुपये तक में मिल जाएगी।
- आप इन हील्स को आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
- यह काफी आरामदायक होती हैं, जिस कारण से इन्हें लंबे समय तक के लिए कैरी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन मॉडर्न फुटवियर को ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ जरूर करें ट्राई, मिलेगा क्लासी लुक
किटन हील्स
- किटन हील्स देखने में बहुत सिंपल दिखाई देती है।
- अगर आप फिटिंग वाली हील्स पहनना पसंद करती हैं तो आप किटन हील्स को जरूर ट्राई करें
- इस तरह की हील्स फॉर्मल वियर के साथ-साथ ट्रेडिशनल वियर में भी आराम से कैरी की जा सकती है।
- बाजार में आपको ये 350 रुपये से 600 रुपये तक में आराम से मिल जाएगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- लेगिंग्स के साथ बेस्ट लगते हैं ये 6 तरह के Footwear
पंप्स हील्स
- पंप्स हील्स देखने में काफी यूनिक लुक देती है।
- इस तरह की हील्स को आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
- आप अपने मन के कलर की पंप्स हील्स भी ट्राई कर सकती हैं।
- आपको इस तरीके की हील्स बाजार में करीब 400 रुपये से 900 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
- ऐसे डिजाइन वाली सैंडल आप रोजाना से लेकर किसी भी त्यौहार तक में कैरी कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, meesho
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।