Jewellery Designs: हरतालिका तीज पर सिल्क साड़ी के साथ पहनें ये ज्वेलरी सेट, दुल्हन की तरह दिखेंगी खूबसूरत

हरतालिका तीज पर लुक को सुंदर बनाने के लिए आप अलग-अलग तरह की ज्वेलरी को सिल्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इससे आपका सिल्क साड़ी लुक रॉयल लगेगा।

hartalika teej jewellery designs

सिल्क साड़ी फेस्टिवल पर पहनने के बाद अक्सर अच्छी लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लुक बिल्कुल रॉयल लगता है। इसलिए हम अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाली सिल्क साड़ी की खरीदारी करते हैं। लेकिन यह तभी अच्छी लगती है, जब इसके साथ अलग-अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी को स्टाइल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप सुंदर दिखाई देती हैं। आप इसके लिए ज्वेलरी सेट के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।

टेंपल ज्वेलरी डिजाइन (Temple Jewellery Designs)

Temple Jewellery Designs

आप सिल्क साड़ी में लुक एलीगेंट और क्लासी क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप टेंपल ज्वलेरी सेट को स्टाइल करें। इस तरह के सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें डिजाइन भी हैवी मिलता है। इससे आपका लुक परफेक्ट लगता है। हरतालिका तीज पर साड़ी के साथ हैवी चोकर सेट को स्टाइल करें। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका भी ऐड कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आप सुंदर दिखेंगी।

मल्टीकलर ज्वेलरी सेट (Multicolour Jewellery Set Designs)

Multicolour Jewellery Set Designs

आप अपनी सिल्क साड़ी के साथ मल्टीकलर ज्वेलरी सेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ज्वेलरी सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक भी परफेक्ट लगता है। इसमें आपको ऊपर की लेयर में गोल्डन वर्क और नीचे के स्टोन मल्टी कलर में मिलेंगे। इससे यह सेट हर साड़ी के साथ पहनने पर अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 500 से 800 रुपये में मिल जाएंगे। इस तरह के सेट को आप और किसी फेस्टिवल में भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक

लेयर नेकलेस सेट करें स्टाइल (Layered Necklace Set)

Layered Necklace Set designs

आप साड़ी से साथ हरतालिका तीज पर लेयर नेकलेस सेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सेट पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसमें आपको डबल सेट मिलेंगे, तो यह और भी अच्छे लगेंगे। इसमें आप पर्ल डिजाइन या स्टोन वर्क डिजाइन वाले सेट को खरीद सकती हैं। इसके साथ पहनने के लिए आपको मैचिंग इयररिंग्स भी मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आपका लुक सुंदर लगेगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Necklace Designs: खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद अगर साड़ी के साथ स्टाइल करेंगी ये नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस बार हरतालिका तीज पर लुक को चेंज करने के लिए इन ज्वेलरी सेट को करें स्टाइल। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra/ Aza Fashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP