दिखना है खूबसूरत तो बड़े झुमकों के साथ ट्राई करें ये हेयर स्टाइल

  • अगर आप लंबे झुमके पहनने का शौक रखती हैं तो आफ इनके साथ आर्टिकल में बताए गए हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। 
Jhumka look style ideas tips

शादी हो या फिर कोई फंक्शन लड़कियां सजने-सवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इस वजह से वो हमेशा चिंता में रहती हैं कि, वो ऐसा क्या पहनें जिससे वो अच्छी लग सके। कैसे हेयर स्टाइल बनाएं ताकि उनका लुक अट्रैक्टिव लगे। हम आपको कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बड़े झुमकों के साथ ट्राई करके अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। चलिए बताते हैं वो कौन से हेयरस्टाइल हैं जिन्हें आप आसानी से बना सकती हैं।

ओपन कर्ल हेयर स्टाइल

Open hairstyle

अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बड़े झुमके कैरी कर रही हैं तो इसके साथ आप ओपन कर्ल हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती है। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

इसे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अपने बालों के लिए कर्लिंग मशीन को गर्म कर लें।
  • अब कंघी की मदद से बालों को सुलझा लें।
  • इसके बाद इन्हें दो भागों में बांटे और कर्ल करें।
  • ध्यान रखे आपको ज्यादा हैवी कर्ल नहीं करने हैं।
  • इसके बाद बाल खराब ना हो तो उसके लिए हेयर स्प्रे करें।
  • अब इसके साथ झूमकी पहन लें।
  • इस तरह से तैयार हो जाएगा आपका हेयर स्टाइल।

टिप्स: इसके लिए आप हेयर एक्सेसरीज भी ट्राई कर सकती हैं।

फ्रेंच चोटी हेयर स्टाइल करें ट्राई

French choti hairstyle

इस तरह के हेयरस्टाइल को अक्सर लड़कियां रेगुलर दिनों में करना पसंद करती हैं। लेकिन इसे आप चाहे को शादी या पार्टी में भी बना सकती हैं। ये सबसे बेस्ट और इजी हेयरस्टाइल है। आप इसे बड़े झुमको के साथ तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अपने बालों को कंघी करें।
  • इसके बाद इसे तीन पार्ट में बांट लें।
  • एक हाथ में दो स्ट्रैंड्स रखें, दूसरे हाथ में तीसरी स्ट्रेंड पकड़े।
  • जैसे आप छोटी की गुथ बनाते हैं वैसे ही इसे बनाना शुरू करें।
  • इसके बाद इसे रबर बैड की मदद से बांध लें और इसे हल्का सा लूज कर लें।
  • साइड को हेयर पिन्स से इसे सेट करें और हेयर स्प्रे छिड़क लें।
  • इस तरह बन जाएगा आपका हेयर स्टाइल।

टिप्स: इसे तरह के हेयर स्टाइल और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप गजरे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक

फ्रेंच बन हेयरस्टाइल

Messy bun hairstyle

बन हेयर स्टाइल आप किसी भी आउटफिट के साथ बनाया जा सकता है। लेकिन इसे झुमके (झूमकी इस तरह करें स्टाइल) के साथ और खूबसूरत बनाने के लिए इसमें कुछ अलग ट्रिक्स आप ट्राई कर सकती हैं। जिससे आपका लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगेगा।

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें।
  • उसके बाद बालों में सेंटर पार्टिशन करें।
  • फिर बालों को हल्का कर्ल कर लें। इसके बाद बन बना लें।
  • इसके बाद बॉबी पिंस की मदद से इसे सेट कर लें।

टिप्स: इस तरह के बन साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP