सोने के भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में अधिकतर महिला चाहती है कि वह सोने का भाव बढ़ने से पहले ही इन्वेस्टमेंट के तौर पर अपनी बेटी या बहू के लिए गोल्ड की ज्वेलरी बना लें। अगर आप भी यही सोच रही हैं और अपनी बेटी और बहू को गोल्ड की ज्वेलरी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो अब आप उनके लिए इन खूबसूरत सोने की चूड़ियों को खरीद सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट गोल्ड बैंगल्स डिजाइन बताएंगे।
गोल्ड कटआउट बैंगल्स डिजाइन
अगर आप अपनी बेटी के लिए सोने की चूड़ियां बनवाने वाली है, तो पुरानी डिजाइन बनवाने के बजाय अब आप इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां बनवा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप चाहे तो सुनार के यहां इस तरह की चूड़ी को बनवा भी सकती हैं। इस डिजाइन को देखते ही आपकी बेटी खुशी से झूम उठेगी।
फ्लोरल लेस डिजाइन बैंगल्स
यही नहीं अगर आप अपनी बहू को सोने की चूड़ियां बनवा कर देना चाहती हैं, तो इस तरह की फ्लोरल लेस डिजाइन बैंगल्स डिजाइन आपकी बहू को बेहद पसंद आएगी। इन चूड़ियों को आपकी बहू किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती है। यह डिजाइन आपकी बहू का दिल जीत लेगी।
यह भी पढ़ें:Gold Mangalsutra Designs: बहू और बेटी के लिए बनवा लें ये 4 खूबसूरत मंगलसूत्र, देखें डिजाइन
जाली पैटर्न बैंगल्स
आप अपनी बेटी या बहू को इस तरह की खूबसूरतजाली पैटर्न बैंगल्स भी गिफ्ट में दे सकती हैं। यह डिजाइन इन दिनों बेहद चर्चा में है और आप भी अपनी बच्चियों के लिए इस तरह की डिजाइन को सुनार के यहां बनवा कर तैयार करवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह डिजाइन आपकी बहू और बेटी दोनों को खूब पसंद आएगी। वह इन्हें डेली वियर में भी पहन सकती हैं।
रिजिड बैंगल्स डिजाइन
आप अपनी बेटी की शादी की सालगिरह या उसके जन्मदिन पर उसे इस खूबसूरत सोने की चूड़ियों को गिफ्ट में दे सकती हैं। यह डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसे आप अपनी बेटी को गिफ्ट में देकर उसे खुश कर सकती हैं। यह डिजाइन आपकी बेटी के हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इससे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Gold Bali Earrings: बेटी के लिए बनवा लें सोने की बाली, ये डिजाइन है सबसे टॉप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit -caratlane
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों