Gold Sui Dhaga Earrings: महिलाएं जरूर ट्राई करें ये सुई धागा की नई डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

शादी ब्याह का सीजन लगभग शुरू होने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने आउटफिट के साथ-साथ सोलह श्रृंगार भी करती है। यही नहीं अगर बात घर में शादी की हो, तो बहन से लेकर बुआ, मौसी हर कोई शादी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर देती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की शादी में गॉर्जियस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो एक जैसे गोल्ड ईयररिंग पहनने के बजाय आप इन लेटेस्ट सुई धागा डिजाइन को ट्राई कर सकती है। यह डिजाइन आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
1. लेटेस्ट सुई धागा ईयररिंग डिजाइन
अगर आप लहंगा या साड़ी पहन रही है, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस खूबसूरत गैलिका सुई धागा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह सुई धागा की नई डिजाइन आपके चेहरे की रंगत को बदल देगी और आप भीड़ से हटकर अपने लुक को क्रिएट कर सकेंगी। इस सुई धागा डिजाइन को आप सुनार के यहां बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
2. द लेपा सुई धागा इयररिंग
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इस खूबसूरत द लेपा सुई धागा इयररिंग डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे आप अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। इस तरह के सुई धागा ईयररिंग को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं या ऐसी डिजाइन सुनार के यहां बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Earring Designs: इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
3. ब्लूस्टोन सुई धागा इयररिंग्स
अगर आप एक जैसे आम सुई धागा ईयररिंग डिजाइन पहन कर बोर हो गई है और अब कुछ नया ट्राई करना चाहती है, तो आप इस तरह के ब्लूस्टोन सुई धागा इयररिंग्स भी बनवा सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देने में मदद करेंगे। आप इन्हें किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह खूब जचेंगे।
4. द लीव्स ऑफ जॉय इयररिंग्स
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या अब शादी होने वाली है, तो आप अपने ससुराल में इस खूबसूरत द लीव्स ऑफ जॉय इयररिंग्स को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह इयररिंग आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। यही नहीं ससुराल वाले भी इसकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Starfish Earring Designs: स्टार फिश डिजाइन वाले इयररिंग आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, जरूर करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: kinclimg2.bluestone
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।