हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कुछ विशेष गहने होते हैं, जो इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं कि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, अब अधिकतर गहनों ने फैशन की चादर ओढ़ ली है। इनमें से एक है बिछिया, जिसे सुहागिन औरतें पैरों में पहनती हैं। इसके धार्मिक महत्व तो होते ही हैं, साथ ही बिछिया पहनने से पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।
पहले बिछिया की केवल कुछ ट्रेडिशनल डिजाइंस ही देखने को मिलती थीं, मगर जब से महिलाओं ने इसे अपने फैशन का हिस्सा माना है तब से बिछिया में आपको कई ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, बिछिया हमेशा चांदी की ही पहनी जाती है। इसलिए आज हम आपको बिछिया के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: बेहद अलग होता है साउथ इंडियन मंगलसूत्र, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
चेन वाली बिछिया
चांदी की बिछिया में आपको बहुत सारी ट्रेडिशनल डिजाइंस मिल जाएंगी। मगर आप इनमें भी आपको कुछ ट्रेंडी देखने को मिल जाएगा। जैसे अब बाजार में चेन वाली बिछिया आने लग गई हैं। इसमें से 2 से 3 बिछिया को चेन से जोड़ा जाता है। इन्हें पहनने के बाद आपके पैर बहुत ही अच्छे नज़र आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन गहनों से सजाएं अपने बाल, देखते ही रह जाएंगे लोग
बंजारा लुक बिछिया
बोहो लुक पसंद करने वाली महिलाएं पैरों में बंजारा लुक वाले बिछिया पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया डल फिनिशिंग में होती हैं और उसमें फूल-पत्ती की डिजाइन बनी होती है। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको आर्टिफिशियल (आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइन) और चांदी दोनों तरह की बिछिया मिल जाएंगी।
रॉयल लुक बिछिया
बाजार में रॉयल लुक वाली हैवी बिछिया भी आपको मिल जाएंगी। आपको इसमें जड़ाउ बिछिया मिल जाएंगी। आकार में भी ऐसी बिछिया बड़ी नजर आती हैं। आप इन्हें लहंगे या फिर हैवी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया आप दोनों पैरों में एक ही पहनेंगी तो अच्छी लगेगी।
फैंसी लुक बिछिया
आजकल फैंसी लुक वाली बिछिया भी बाजार में मिल रही हैं। यह दिखने में बेहद सिंपल होती हैं और पांचों उंगलियों के लिए आती हैं। हर उंगली में अलग डिजाइन की बिछिया होती है। इन्हें आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस तरह बिछिया बहुत ही लाइट वेस्ट की होती हैं और पैरों में चुभती भी नहीं हैं।
बिछिया और पायल वाली बिछिया
पायल के साथ अटैच बिछिया भी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। इसमें लाइट और हैवी दोनों तरह की डिजाइन आती इस तरह की बिछिया आप किसी भी एथनिक लुक वाले आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।