Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

Happy Birthday: तापसी की तरह समर्स में पहनें व्हाइट कलर और दिखें स्टाइलिश

अगर आप व्हाइट कलर को अपने समर वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप तापसी पन्नू के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।  
Updated:- 2023-08-01, 15:40 IST
taapsee pannu white styles

फिल्म थप्पड़ से दर्शक और क्रिटिक्स का दिल जीतने वाली तापसी पन्नू अक्सर चैलेंजिंग रोल करना ही पसंद करती हैं। नाम शबाना, मुल्क, मनमर्जियां, सांड की आंख, मिशन मंगल, पिंक जैसी कई फिल्मों में तापसी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। तापसी बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो परदे पर जितने टफ रोल अदा करती हैं, रियल लाइफ में वह उतनी ही सिंपल है और यह सिंपलिसिटी उनके वार्डरोब में भी झलकती हैं। आज तापसी का बर्थडे है। अमूमन समर्स में लड़कियां लाइट कलर को प्राथमिकता देती हैं और तापसी के वार्डरोब में भी व्हाइट कलर का एक बिग कलेक्शन है। तापसी व्हाइट को कलर को कई डिफरेंट तरीके से कैरी करना पसंद करती हैं। अगर आपको व्हाइट कलर बोरिंग लगता है या आपको समझ नहीं आता कि आप समर्स में व्हाइट कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा कैसे बनाएं तो आपको तापसी के क्लोसेट पर एक बार नजर जरूर डालनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको तापसी पन्नू के कुछ व्हाइट कलर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी अच्छे लगेंगे-

पहला लुक

taapsee pannu white summer styles inside

तापसी का यह व्हाइट कलर लुक यकीनन हर यंग गर्ल को पसंद आएगा। इस लुक में तापसी ने व्हाइट कलर का हाईनेक स्लीवलेस टॉप पहना है। जिसके साथ तापसी ने व्हाइट व ब्लू के डिफरेंट शेड्स की स्कर्ट टीमअप की है। वहीं एसेसरीज में तापसी ने ईयररिंग्स पहने हैं और बेहद लाइट मेकअप व पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनने की है चाहत, तापसी पन्नू से लें इंस्पिरेशन

दूसरा लुक

taapsee pannu white summer styles inside

तापसी का यह व्हाइट कलर लुक स्टाइलिश भी है और कंफर्टेबल भी। इस लुक में तापसी ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना है, जिसके साथ तापसी ने ब्लू कलर की लूज डेनिम पेंट टीमअप की है। वहीं अपने स्टाइल में कलर एड करने के लिए तापसी ने कलरफुल हेडबैंड को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। केजुअल लुक में तापसी यकीनन काफी अच्छी लग रही हैं।

तीसरा लुक

taapsee pannu white summer styles inside

तापसी के इस व्हाइट कलर लुक्स को आप डे टाइम डेट से लेकर ऑफिस में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में तापसी ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसे स्लीव्स से फोल्ड किया गया है। इसके साथ तापसी ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर की स्कर्ट टीमअप की है। स्कर्ट के उपर प्रिंट इसे और भी खास बना रहा है। वहीं इसके साथ तापसी ने सिल्वर पम्पस टीमअप किए है। मेकअप में तापसी ने रेड लिपस्टिक और साइड कर्ल्स लुक रखा है।

 

चौथा लुक

taapsee pannu white summer styles inside

समर्स में तापसी का यह व्हाइट कलर लुक्स यकीनन काफी कूल है। इस लुक में तापसी ने स्लीवलेस वी नेक स्टाइल क्रॉप टॉप पहना है। जिसके साथ तापसी ने ब्राउन कलर की लूज पैंट पहनी है। वहीं फुटवियर में तापसी ने शूज टीमअप किए है। सटल मेकअप और शार्ट हेयर्स में तापसी बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: तापसी पन्नू के ये 6 ब्लाउज डिजाइन हैं बेहद दिलकश

 


पांचवां लुक

अगर आप केजुअल में व्हाइट कलर को कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप तापसी की तरह व्हाइट शर्ट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं। इस लुक में तापसी ने व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम जींस टीमअप की है। इसके साथ तापसी ने गॉगल्स कैरी किए है। ओपन हेयर लुक में तापसी बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@taapsee,tapaseepannu)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।