Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

अपनी वार्डराब में जरूर रखें डेनिम जींस का ये लेटेस्ट कलेक्शन, दिखेंगी फैशनेबल

डेनिम के आउटफिट को आप किसी के भी साथ टीमअप कर सकती हैं अगर महिलाओं की बात करें तो वें डेनिम की खासी दीवानी होती हैं।
Updated:- 2019-10-28, 11:00 IST
denim jeans in your wardrobe

कुछ फैब्रिक या कह सकते हैं कि आउटफिट्स ऐसे होते हैं जो लगभगग हर किसी की वार्डरोब में मिल जाते हैं। जैसे कि डेनिम! यह एक ऐसा फेब्रिक है जिससे बनी जींस, टॉप, कुर्ती और जैकेट को हर कोई पहनना पसंद करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि डेनिम के आउटफिट को आप किसी के भी साथ टीमअप कर सकती हैं अगर महिलाओं की बात करें तो वें डेनिम की खासी दीवानी होती हैं। वैसे तो डेनिम अपने आप में ही एक स्टाइलिश लुक है लेकिन अगर आप चाहें तो ट्रेंड के साथ चलने के लिए डेनिम की कुछ लेटेस्ट जींस को अपनी वार्डरोब में रख सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको डेनिम की कुछ ऐसी लेटेस्ट और स्टाइलिश जींस के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पहनकर आप क्लासी के साथ ही फैशनिस्टा भी साबित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हिना की तरह आप भी डेनिम के इन लुक्स को कर सकती हैं ट्राई

हाई वेस्ट जींस

latest collection of denim jeans in your wardrobe inside five

डेनिम की हाई वेस्ट जींस एकदम लेटेस्ट कलेक्शन है। यह जींस कभी भी फैशन से आउट नहीं होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस जींस को हर फिगर की लड़कियां पहन सकती हैं। इसके साथ आप क्रॉप टॉप, प्रिंटिड टॉप और शर्ट कुछ भी पहन सकती हैं।

 

स्लिम जींस

latest collection of denim jeans in your wardrobe inside four

जिस तरह पहले स्किनी जींस का फैशन था उसी तरह अब स्लिम जींस फैशन की दुनिया में अपना स्थान बना रही है। अगर आपको पता नहीं है कि यह जींस कैसी होती है तो बता दें कि यह बॉडी से चिपकी हुई नहीं होती है बल्कि यह थोड़ा सा लूज़ होती है। अगर आप एक कंफर्टेबल जींस खरीदना चाहती हैं तो स्लिम फिट जींस एक बेहतरीन ऑप्शन है।

क्रॉप्ड जींस

latest collection of denim jeans in your wardrobe insid three

यह जींस इतनी आरामदायक होती है कि इसे टीनेजर के साथ ही उम्रदराज महिलाएं भी पहनती हैं। क्रॉप्ड जींस की लेंथ एंकल तक होने के बजाय घुटनों से नीचे और एंकल से थोड़ा उपर होती है। इसका यही लुक आपको हॉट और स्टाइलिश दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: डेनिम की जीन्स पैंट के साथ डेनिम की शर्ट का फैशन लौट आया है

मिक्स डेनिम शेड्स

latest collection of denim jeans in your wardrobe inside two

यह डेनिम का सबसे नया और जबरदस्त डिजाइन है। इस जींस में कई शेड्स होते हैं। अगर आप अपने लुक को एक्सपेरिमेंटल बनाना चाहती हैं तो यह जींस आपके लिए ही है। इस तरह की जींस को कई तरह से मिक्स एंड मैच करके पहना जा सकता है साथ ही यह दिखने में भी काफी कूल लगती है।

 

हेम डिटेल्स

latest collection of denim jeans in your wardrobe inside one

इस जींस की लुकिंग बहुत ही सिंपल होती है लेकिन दिखने में यह काफी स्टाइलिश लगती है। इस जींस को और भी अधिक टेंडी बनाने के लिए आप प्लेन की जगह पैचवर्क, स्टड्स, क्रॉप्स या प्रिंटेड वाली जींसा खरीद सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।