रिश्ते के लिए घर आ रहे हैं लड़के वाले? ट्राई करें ये 3 सिंपल और स्टाइलिश फैशन लुक्स

कई बार लड़कियां लोगों की सलाह या सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखकर ऐसा लुक चुन लेती हैं, जिससे उनकी असली पहचान और खूबसूरती निखर के नहीं आ पाती। इससे उन्हें बाद में अफसोस होता है कि काश इस तरह के कपड़े न पहने होते।
Updated:- 2026-07-08, 18:30 IST
five easy and stylish fashion looks for first time visiting grooms family at your home

लड़की देखने के लिए जब पहली बार लड़के वाले घर आते हैं, तो हर लड़की अपने लुक को लेकर चिंता में रहती हैं। मुलाकात में कैसा लुक रखें, जिससे अच्छा प्रभाव पड़ेगा, यह केवल लड़की को नहीं बल्कि उसके परिवार के लिए भी सबसे जरूरी होता है। वह ऐसा लुक चाहती है जो उसकी सुंदरता को भी निखारे और उसके लुक से उसकी असली पहचान भी न छिपे। आपको भी अगर लड़के वाले देखने आने वाले हैं और आप समझ नहीं पा रही हैं कि किस तरह के कपड़े पहने जाए? तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप कपड़ों के साथ-साथ हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज का चुनाव भी सोच-समझकर करें, ताकि बहुत भारी गहनों की जरूरत न पड़े।

चिकनकारी सूट

सिंपल के साथ-साथ कुछ अलग लुक चाहती हैं, तो आप चिकनकारी सूट पहन सकती हैं। इसके लिए आप ऐसे रंगों का चुनाव करें, जो आपके रंग पर अच्छे से खिलकर आए। अगर आप अपने स्किन टोन से मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनेंगी, तो कपड़े के आगे आपका लुक खिलकर नहीं आएगा। सूट के साथ आप छोटे पर्ल या स्टड ईयररिंग्स
पहनें, जिससे सामने वाला आपके क्लासी स्टाइल को समझ पाएगा।

  • आप गले में पतली चेन और छोटा-सा पेंडेंट पहन सकती हैं। कोशिश करें कि चिकनकारी सूट की बाजू पूरी हो, ताकि हाथों में कुछ पहनने की जरूरत न पड़े।

Chikankari suit styling tips

image credit- Vinny's Creation/amazon

सिल्क या कॉटन साड़ी

बहुत ज्यादा भारी या नगों से जड़ी हुई साड़ी पहनने की बजाय आप सिंपल लुक वाली साड़ियों का चुनाव करें। हल्की सिल्क, कॉटन सिल्क या लिनन साड़ी के ऑप्शन पहली मुलाकात के लिए बेस्ट हैं। इससे आपकी बॉडी शेप भी अच्छी आती है और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।

  • ध्यान रखें कि आप स्लीव्स वाला सिंपल ब्लाउज ही चुनें, ज्यादा भारी डिजाइन न बनवाएं। इसके अलावा झुमके पहनने की बजाय कानों में छोटा पर्ल इयरिंग डालें। साथ ही हाथों में खन-खन वाली चूड़ियां की जगह वेलवेट का ऑप्शन चुन सकती हैं।

First meeting outfit ideas for girls

image credit- KALINI/myntra

अनारकली सूट

कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसमें भी आप ज्यादा वर्क वाला न चुनें। केवल किनारे पर बॉर्डर पर डिजाइन और बाजू पर डिजाइन बना हो, तो बेस्ट है। इस तरह के सूट आपको लंबा दिखाते हैं और दिखने में भी अच्छी लगते हैं। इसका फैशन कभी पुराना नहीं होता। इस तरह के सूट के साथ झुमके और बिंदी लगाना बेस्ट हो सकता है।

इसे भी पढे़ं- जींस नहीं, बरसात के मौसम में इन 4 ट्रेंडी बॉटम वियर से पाएं Stylish Look

Traditional Indian attire for women

image credit- ZIRVI/myntra

इन स्टाइल्स के साथ आप बालों को खुला भी रख सकती हैं, लेकिन अगर बाल लंबे हैं और बहुत ज्यादा रफ हैं, तो इससे कोई हेयरस्टाइल बनाना बेस्ट होगा। हल्के बालों वाली लड़कियां खुले रख सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- ड्रेसेस पर लगे ये Transparent Straps सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, जानिए इनका असली काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर करें। ऐसी स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- myntra, pinterest, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।