ड्रेसेस पर लगे ये Transparent Straps सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, जानिए इनका असली काम

हम सभी जब नई ड्रेसेस खरीदते हैं, तो आपने एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि कपड़े के अंदर कंधों के पास पतते और ट्रांसपैरेंट स्ट्रैप्स या लूप्स लगे हुए दिखाई देते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें देखकर सोचते हैं कि इनका कोई काम नहीं होगा। मैं खुद आज तक इस बात से अंजान थी, लेकिन हाल ही में मुझे इसकी जानकारी हुई कि ये क्लियर स्ट्रैप्स काफी काम की चीज हैं। इन्हें सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं लगाया जाता बल्कि ड्रेस को सही कंडीशन में बनाए रखने के लिए होता है।
खासकर ऐसी ड्रेसेस जिनका गला चौड़ा हो, जाे ऑफ शोल्डर हों या जिनमें स्लीव्स न हो, उनमें ये बहुत काम आते हैं। कई लोग इन्हें बेकार समझकर काट देते हैं, लेकिन इसके कई काम होते हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
आखिर क्या होते हैं ये क्लियर स्ट्रैप्स?
क्लियर स्ट्रैप्स पतली प्लास्टिक या नायलॉन से बने छोटे लूप्स होते हैं। ये आमतौर पर ड्रेस के अंदर कंधों के पास सिलाई के साथ अटैच कर दिए जाते हैं। इन्हें पहनने के लिए नहीं बनाया जाता है बल्कि ड्रेस का शेप बनाए रखने के लिए लगाया जाता है।
-1783417398878.jpg)
हैंगर से ड्रेस को फिसलने से बचाते हैं ये लूप्स
स्लीवलेस, ऑफ-शोल्डर ड्रेस या चौड़े गले वाली जो ड्रेसेस होती हैं, उन्हें हैंगर पर टांगने में थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसी ड्रेस कई बार हैंगर से नीचे फिसल जाती हैं। ऐसे में क्लियर स्ट्रैप्स की मदद से आप ड्रेस को हैंगर के हुक में अच्छी तरह से फंसा सकती हैं। इससे ड्रेस आसानी से सेट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- राजा-रानी के जमाने से है कोल्हापुरी चप्पलों का नाता, जानें इसका दिलचस्प इतिहास
ड्रेस की फिटिंग और शेप बनाए रखने में हेल्पफुल
अगर आप किसी ड्रेस को सीधे हैंगर पर टांग देती हैं ताे आपने देखा होगा कि उसके कंधों या वाले हिस्से पर खिंचाव आ जाता होगा। इससे ड्रेस की फिटिंग भी खराब होने लगती है। क्लियर स्ट्रैप्स का इस्तेमाल करने पर ड्रेस का पूरा वजन इन लूप्स पर रहता है, जिससे कपड़े की शेप और फिटिंग बनी रहती है।
-1783417411246.jpg)
हैवी और महंगी ड्रेसेस के लिए भी जरूरी
अगर आपके पास ब्राइडल गाउन, पार्टी वियर, सिल्क, साटन या हैवी कढ़ाई वाली कोई ड्रेसेस हैं, तो उन्हें संभालकर रखना जरूरी होता है। ऐसे कपड़े अगर सही तरीके से न रखे जाएं तो उनकी शेप भी बिगड़ सकती है। इसलिए ये क्लियर स्ट्रैप्स इन ड्रेसेस को सही तरह से टांगने में मदद करते हैं, जिससे कपड़े इधर-उधर नहीं खिसकते हैं।
शोरूम में भी आते हैं काम
मॉल वगैरह तो आप सभी जाती होंगी, तो आपने नोटिस किया हाेगा कि शोरूम में जो ड्रेसेस हैंगर में टंगी होती हैं, वो एकदम शेप में होती हैं। इसके पीछे इन स्ट्रैप्स का ही कमाल होता है।
यह भी पढ़ें- पुरानी Banarasi Saree भी दिखेगी एकदम नई जैसी, बस धोते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज
तो अगर आप भी अभी तक इन्हें बेकार समझती थीं या काट के अलग कर देती थीं, तो अब जान लें कि इनका काम क्या होता हे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।