जींस नहीं, बरसात के मौसम में इन 4 ट्रेंडी बॉटम वियर से पाएं Stylish Look

बरसात का मौसम जितना खूबसूरत होता है, उतना ही परेशानियों से भरा भी होता है। इस मौसम में कीचड़ और पानी की वजह से अधिकतर लड़कियों के कपड़े और खासकर डेनिम जींस गीली हो जाती है और बाद में यह सूखती भी नहीं है। अगर आप भी डेनिम जींस के अलावा दूसरे बॉटम वियर ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी बॉटम वियर बताएंगे, जो आपके लुक को परफेक्ट बना देंगे।
कॉटन प्लाजो
बरसात के मौसम में अगर आपकी भी डेनिम की जींस भीग गई है और सूखने का नाम नहीं ले रही, तो तो इसकी जगह पर आप खूबसूरत कॉटन प्लाजो ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत लाइटवेट होती है, जो पहनने पर आरामदायक और दिखने में स्टाइलिश लुक भी देगा। यह बरसात में आसानी से सूख भी जाता है।
जॉगर पैंट
बरसात में सही आउटफिट चुनना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बात करें बॉटम वियर की, तो आप डेनिम जींस के बजाय जॉगर पैंट भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की पैंट आपको कैजुअल और बोल्ड लुक देने में मदद करेगी। इसे आप ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स भी अच्छे लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Cargo Pant Designs for Women: समर सीजन में कंफर्टेबल लुक के लिए ट्राई करें कार्गो पैंट, ट्रेंडी डिजाइंस करें पसंद
एंकल लेंथ लेगिंग
आप किसी भी कुर्ते के साथ एंकल लेंथ लेगिंग भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लेगिंग को आप शॉर्ट कुर्ती या लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं, जो खासकर बरसात के मौसम में आपको कंफर्ट लुक देने में मदद करेगी। यह लेगिंग भी बरसात के मौसम में पहनने के लिए बेस्ट रहेगी, जो आसानी से सूख जाएगी और पहनने में आरामदायक लगेगी।
लिनन या रेयॉन पैंट
इसके अलावा आप लिनन या रेयॉन फैब्रिक वाली पैंट भी ट्राई कर सकती हैं। दोनों फैब्रिक की पैंट गर्मी और बरसात के मौसम में पहनने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन रहेगी। ये बहुत हल्के होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ जल्दी सूख जाते हैं। इसे पहनकर आप बरसात में बिना किसी परेशानी के अपने लुक को स्टाइलिश टच दे सकती हैं।
अगर आप भी मानसून में फैशनेबल दिखने के साथ कंफर्टेबल लुक पाना चाहती हैं, तो अब आप ऊपर दिए गए सभी बॉटम वियर को ट्राई कर सकती हैं। यह बरसात में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- Maternity Loose Pant Designs: मैटरनिटी के लिए बेस्ट और कंफर्टेबल लूज पैंट, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/Generic/GRECIILOOKS/MUUN/myntra/Go Colors
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।