herzindagi
image

Bun Hairstyle: गर्मी में नहीं खोले जाते बाल, तो ऐसे में बनाएं ये बन हेयर स्टाइल

 गर्मियों में बालों के हेयर स्टाइल को बनाने में काफी आलस आता है। ऐसे में आप बन को क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाने के बाद आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
Editorial
Updated:- 2025-04-23, 16:53 IST

गर्मियों में जब भी बालों के हेयर स्टाइल को बनाने की बात आती है, तो हम अक्सर कुछ ऐसे हेयर स्टाइल को सर्च करते हैं। जिसे बनाने में समय भी कम लगे। साथ ही, आपको गर्मी भी न लगे। लेकिन हर बार वही ओपन हेयर स्टाइल हम बना लेते हैं। लेकिन इस बार आपको इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बन हेयर स्टाइल को बनाएं। बन हेयर स्टाइल को आप कभी भी किसी भी आउटफिट के साथ बना सकती हैं। बस आपको थोड़ा तरीका चेंज करने की जरूरत पड़ेगी।

हाई बन हेयर स्टाइल करें क्रिएट

high bun

आप अपने लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए हाई बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाने में आपको 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए आपको बालों को कोम्ब करना है। फिर अपने बालों को ट्विस्ट करके हाई बन क्रिएट करना है। इसके बाद रबर बैंड या पिन से इसे सेट करना है। इस तरह से आपका हेयर स्टाइल बन जाएगा। साथ ही, आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।

ब्रेड स्टाइल हेयर लुक

Braid bun

आप अगर ऑफिर में बन क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप ब्रेड बन हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के बन हेयर स्टाइल बनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसके लिए आपको ब्रेड को क्रिएट करना है। फिर इसे पिन से सेट करके बन बनाना है। इसे बनाने के बाद आपका हेयर स्टाइल लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी। इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Bun Hairstyle: कूल लुक के लिए स्‍पेस बन हेयर स्टाइल बनाएं, जानें बनाने का तरीका 

यह विडियो भी देखें

सिंपल बन हेयर स्टाइल लुक

Simple bun

आप अगर जल्दी में कोई हेयर स्टाइल को क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए सिंपल बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल बनाने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको बन बालों को सुलझाना है। फिर गोल करके इसे पिन से सेट करना है। आप इसमें बन क्लिप को भी लगा सकती हैं। इस तरह के बन हेयर स्टाइल से आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अट्रैक्टिव नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: अपनी बेटी की शादी में बनाएं ऐसे बन हेयर स्टाइल, दिखेंगी आकर्षक

इस बार गर्मियों में इन बन हेयर स्टाइल को क्रिएट करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप गर्मी से भी बच पाएंगी। साथ ही, आपके बाल चिपचिपे भी नहीं होंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।