Thu Oct 8, 2026 | Updated 07:03 PM IST

इस फेस्टिव सीजन रेड-गोल्ड नहीं, ये नए शेड्स देंगे एकदम रॉयल एथनिक लुक

इस साल अगर आप भी फेस्टिव सीजन में पारंपरिक लाल-पीले आउटफिट के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए ट्रेंडी कलर्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
Updated:- 2026-10-01, 17:38 IST
image

भारतीय महिलाएं त्योहारों और शादी-ब्याह के खास मौकों पर ब्राइट, डार्क और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर अपने लुक को पूरा करती हैं, लेकिन आजकल फैशन की दुनिया में कई तरह के नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस साल फेस्टिव सीजन में पुराने घिसे-पिटे लाल, हरे और पीले रंग के कॉम्बिनेशन को ट्राई करने के बजाय आप सॉफ्ट लैवेंडर और रॉयल बॉटल ग्रीन जैसे कलर्स को चुन सकती हैं। ये दोनों कलर्स न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव लगते हैं, बल्कि इन्हें पहनकर आपको एक एलिगेंट और क्लासी टच भी मिलता है।

फेस्टिव सीजन पर पहनने के लिए 2 कलर्स

अगर आप इस फेस्टिव सीजन या शादी-ब्याह के मौकों पर भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंडिंग कलर्स और इन्हें स्टाइल करने के तरीकों के बारे में -

सॉफ्ट लैवेंडर शेड

बहुत ज्यादा भड़कीले कलर्स पहनने के बजाय आजकल महिलाएं लाइट और पेस्टल शेड्स के आउटफिट्स पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस तरह के कलर्स दिन और रात दोनों तरह के फंक्शंस के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

किस मौके पर पहनें: अगर आप दिवाली, छठ या नवरात्रि पूजा के दौरान फैमिली गेट-टुगेदर में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए लैवेंडर कलर का सूट, साड़ी या लहंगा सबसे बेस्ट हो सकता है। सिल्क या ऑर्गेंजा फैब्रिक में बनी लैवेंडर साड़ी आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगी।

ज्वेलरी और एक्सेसरीज: इस तरह के पेस्टल शेड्स वाले आउटफिट्स के साथ आप पर्ल का नेकलेस सेट, कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी आसानी से कैरी कर सकती हैं।  

ll

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बालों को दें एथनिक टच, ट्राई करें 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

2. रॉयल बॉटल ग्रीन शेड

अगर आपको डार्क कलर्स बहुत पसंद हैं और आप किसी भी खास मौके पर हैवी व रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो बॉटल ग्रीन शेड आपके लिए सबसे सही ऑप्शन है। यह शेड हर तरह के स्किन टोन पर खूब निखरकर आता है।

किस मौके पर पहनें: आप बनारसी सूट या हैवी वेलवेट अनारकली सूट के साथ अपने इस लुक को पूरा कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप बॉटल ग्रीन कलर में शरारा-गरारा सूट या साड़ी पहनती हैं, तो यह आपको बेहद शानदार और उठावदार लुक देगा।

ज्वेलरी और एक्सेसरीज: इस तरह के रॉयल आउटफिट्स के साथ आप एंटीक गोल्ड चोकर सेट या एम्राल्ड वर्क वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।  

1 - 2026-10-01T173750.589

यह भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को इन स्मार्ट एक्सेसरीज से बनाएं स्टाइलिश, ऑफिस लुक बनेगा परफेक्ट

निष्कर्ष: अगर आप भी फैशन की इस दुनिया में अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो ट्रेंड में चल रहे लैवेंडर और बॉटल ग्रीन कलर के आउटफिट्स चुन सकती हैं। ये कलर्स आपकी अलमारी को नया मेकओवर देने के साथ-साथ त्योहारों और फंक्शंस में आपको बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)

FAQ
क्या लैवेंडर रंग शादी या पूजा जैसे बड़े अवसरों के लिए सही है?
जी हां, लैवेंडर रंग में अगर सिल्वर या गोटा-पत्ती का काम हो, तो यह पूजा और रिसेप्शन दोनों के लिए बहुत ही खूबसूरत लगता है।
बॉटल ग्रीन सूट के साथ किस रंग का दुपट्टा अच्छा लगेगा?
बॉटल ग्रीन के साथ कंट्रास्ट में मस्टर्ड येलो, ऑफ-व्हाइट या फिर सेम बॉटल ग्रीन शेड का हैवी नेट या बनारसी दुपट्टा बहुत अच्छा लगता है।
क्या ये रंग हर उम्र की महिलाओं पर अच्छे लगते हैं?
बिल्कुल, ये दोनों ऐसे यूनिवर्सल शेड्स हैं जो यंग गर्ल्स से लेकर मैच्योर महिलाओं तक सभी पर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।