Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

त्योहारों पर बालों को दें एथनिक टच, ट्राई करें 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

रक्षाबंधन वाले दिन एथनिक लुक को खास बनाने के लिए आप कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट हेयर एक्सेसरीज पेयर कर भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए जानते हैं इन 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज के बारे में।
Updated:- 2026-08-26, 12:48 IST
Rakshabandhan hair accessories

खूबसूरत, घने और लंबे बाल हमारी खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। खासकर त्योहारों पर ऐसे सिल्की बाल एथनिक लुक को परफेक्ट और सबसे अलग बनाते हैं। बालों की खूबसूरती तब और अधिक बढ़ जाती है, जब आप उनके साथ कुछ लेटेस्ट और मैचिंग हेयर एक्सेसरीज जोड़ती हैं। सुंदर आउटफिट्स, मेकअप और ज्वेलरी का चुनाव तो हर कोई कर लेता है, लेकिन हेयर एक्सेसरीज को लेकर कुछ महिलाएं हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। इस रक्षाबंधन अपने एथनिक लुक के साथ सही हेयर एक्सेसरीज चुनकर आप बेहद गॉर्जियस दिख सकती हैं।

रक्षाबंधन पर एथनिक लुक के लिए 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

बाजार में कई तरह की मॉडर्न और पारंपरिक हेयर एक्सेसरीज मौजूद हैं। आप भी इस साल राखी सेलिब्रेशन के दौरान रॉयल लुक पाने के लिए 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

1. कुंदन और मोतियों वाली शीशपट्टी या माथा पट्टी

आजकल हेयर एक्सेसरीज में शीशपट्टी काफी ट्रेंड कर रही है। आप भी रक्षाबंधन पर पहनने के लिए इस तरह की कुंदन और मोतियों वाली शीशपट्टी या माथा पट्टी पेयर कर सकती हैं। इसे बालों में फिक्स करना बेहद आसान है। यह माथे के साथ-साथ आपके पूरे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है।

  • ऐसे करें स्टाइल: कुंदन, पोलकी और बारीक मोतियों से बनी यह माथा पट्टी खुले लहराते बालों पर खूब जचेगी।
  • इसे आप राजपूती पोशाक, लहंगे या साड़ी के साथ पहन सकती हैं।  

01

(Image credit/myntra/Jewar Mandi)

2. गजरा पिन और फ्लोरल हेयर क्लिप्स

फूलों वाला गजरा हर महिला की पहली पसंद बना हुआ है। ऐसे में राखी लुक को अट्रैक्टिव और खास बनाने के लिए आप आर्टिफिशियल या फैब्रिक गजरा क्लिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

  • ऐसे करें स्टाइल: आप ट्रेडिशनल मेसी बन बनाकर या हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ इन गजरा क्लिप्स को बालों में लगा सकती हैं।
  • इसे आप इंडो-वेस्टर्न, बनारसी साड़ी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

02

(Image credit/amazon/Hair Flare Store)

यह भी पढ़ें- Pearl Work Hair Accessories: पर्ल वर्क हेयर एक्सेसरीज से पाएं क्लासी और स्टाइलिश लुक, देखें डिजाइंस

3. गोटा-पट्टी और मोतियों वाली परांदी

फेस्टिव सीजन में गोटा-पट्टी, सुनहरी लटकन, शीशे और रंग-बिरंगे मोतियों से सजी ट्रेंडी परांदी काफी चलन में है। बात करें राखी लुक के लिए हेयर एक्सेसरीज की, तो गोटा-पट्टी और मोतियों वाली परांदी सबसे सही विकल्प हो सकती है। तीन लेयर वाली गूंथी चोटी के निचले हिस्से में इसे लगा सकती हैं। यह चोटी की लंबाई को भी बढ़ा देती है।

  • ऐसे करें स्टाइल: इस एक्सेसरी को आप थ्री-लेयर वाली गूंथी चोटी, सागर चोटी या खजूर चोटी के साथ पेयर कर सकती हैं।
  • इसे आप पंजाबी सूट, शरारा या हैवी लहंगा-चोली के साथ स्टाइल कर सकती हैं।  

03(Image credit/amazon/Rapidsflow Store)

यह भी पढ़ें- Silver Hair Accessories: अपने हेयरस्टाइल को दें एक नया ट्विस्ट, लगाएं ये सिल्वर हेयर एक्सेसरीज

इन हेयर एक्सेसरीज को पेयर करने के फायदे

इन हेयर एक्सेसरीज को पेयर करने से न सिर्फ आपके बालों की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि इसके और भी फायदे हैं - 

  • आपका सिंपल लुक भी इन हेयर एक्सेसरीज की वजह से हैवी और खूबसूरत बन जाता है।
  • फैंसी जूड़ा पिन्स और शीशपट्टी बालों को मजबूती से होल्ड करके रखती हैं।
  • इन सभी एक्सेसरीज को आप साड़ी, अनारकली, शरारा या इंडो-वेस्टर्न जैसे किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Hair Accessories For Messy Bun: मेसी बन हेयरस्टाइल लगेगा यूनिक, जब लगाएंगी ये हेयर एक्सेसरीज

रक्षाबंधन के दिन अपने पसंदीदा आउटफिट के हिसाब से आप इन 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज में से सही एक्सेसरी चुनकर शामिल कर सकती हैं। यह आपके फेस्टिव लुक को बेहद खास और यादगार बना देगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
त्यौहारों पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
हेयर एक्सेसरीज आपके साधारण हेयरस्टाइल को तुरंत फेस्टिव और एलिगेंट टच देती हैं, जिससे बिना पार्लर जाए भी आपका पूरा एथनिक लुक परफेक्ट और कंप्लीट दिखने लगता है।
क्या कम या पतले बालों वाली महिलाएं भी एथनिक हेयर एक्सेसरीज आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं?
जी हां, पतले बालों के लिए लाइटवेट हेयर क्लिप्स, फ्लोरल जूड़ा पिंस या मिनिमल गज़रा एक्सटेंशन सबसे बेस्ट विकल्प होते हैं, जो बालों पर बिना भारी वजन डाले वॉल्यूम दिखाते हैं।
क्या आर्टिफिशियल गज़रा और ओरिजिनल ताजे फूलों के गज़रे में से कौन सा ज्यादा टिकाऊ रहता है?
त्योहारों की लंबी भागदौड़ और पूजा-पाठ के लिए आर्टिफिशियल फैब्रिक या पर्ल गज़रा ज्यादा टिकाऊ रहता है, क्योंकि यह मुरझाता नहीं है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।