Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:59 PM IST

Kolhapuri Payal Designs: बेटी या बहू के ल‍िए खरीदें ये कोल्‍हापुरी पायल, पैरों काे रॉयल लुक देंगे ये डि‍जाइंस

Kolhapuri Payal Latest Designs: अगर आप अपनी बहू या बेट‍ियों के ल‍िए कुछ यून‍िक ड‍िजाइन में पायल खरीदना चाहती ह‍ैं तो आप कोल्‍हापुरी पायल खरीद सकती हैं। इनके खूबसूरत ड‍िजाइन उन्‍हें बहुत पसंद आएंगे। अगर कोई इन पायलों को पहनेगा तो उनके पैरों को रॉयल लुक म‍िलेगा। हम आपको लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-22, 17:16 IST
Kolhapuri Payal Latest Designs

हर मां चाहती है कि वो अपनी बहू और बेटियों को कुछ स्पेशल गिफ्ट करे। ऐसे में पायल से बेहतरीन ऑप्शन कोई और थोड़ी हो सकता है। मार्केट में तो वैसे पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह की चांदी की पायल मिलती हैं, लेकिन अगर आप कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहती हैं तो कोल्हापुरी पायल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

अपने ट्रेडिशनल डिजाइन और यूनिक लुक के कारण ये पायल हमेशा फैशन में बनी रहती हैं। कोल्हापुरी पायल की सबसे खास बात ये है कि इन्हें पहनने के बाद पैर बेहद खूबसूरत और रॉयल लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी या बहू के लिए कोल्हापुरी पायल खरीदना चाहती हैं तो हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं-

घुंघरू और नक्काशीदार सिल्वर पायल

kolhapuri payal designs

इस तरह की कोल्हापुरी पायल बहुत खूबसूरत लगती है। इसका हैवी लुक भी काफी पसंद आता है। इस पर बहुत ही बारीक तरीके से ट्रेडिशनल नक्काशी की गई है और नीचे की तरफ लटकते हुए ढेर सारे चांदी के छोटे-छोटे घुंघरू लगे हैं। ये डिजाइन सभी काे जरूर पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- Footwear For Short Dresses: शॉर्ट ड्रेसेस पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये फुटव‍ियर, सबसे बोल्‍ड द‍िखेंगी आप

Image Credit- Pinterest/alycia

झुमकी स्टाइल चोकर पायल

kolhapuri payal designs (1)

ये कोल्हापुरी पायल एक चौड़े पट्टे यानी चोकर स्टाइल में बनी है। इस पर बहुत ही सुंदर मोर और फूलों के कटवर्क डिजाइन बने हुए हैं। इसके नीचे दो लेयर में गोल घुंघरू को लगाया गया है और बीच में एक छोटी सी लटकती हुई झुमकी है। अगर आपकी बेटी और बहू इसे पहनेंगी तो उनके पैरों को बहुत ही रॉयल और यूनिक लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट

Image Credit- Pinterest/Phnix.moon

मल्टी-लेयर झूलती हुई कोल्हापुरी पायल (Multi-Layer Hanging Payal)

kolhapuri payal designs (2)

ये कोल्हापुरी पायल दिखने में भले ही हैची है लेकिन आप इसे अपनी बेटी की शादी के लिए खरीद सकती हैं। इसमें ऊपर की तरफ एक नक्काशीदार चौड़ा पट्टा बना हुआ है, जिससे नीचे की तरफ मोतियों की कई सारी लेयर्स झूलती हुई आ रही हैं। नीचे लगे ये बड़े-बड़े गोल घुंघरू पैरों को एकदम रॉयल लुक देंगे।

Image Credit- Pinterest/Phnix.moon

मल्टी-चेन ऑक्सीडाइज्ड कोल्हापुरी पायल (Multi-Chain Oxidized Payal)

kolhapuri payal designs (3)

ये कोल्हापुरी पायल बाकी डिजाइनों से अलग और बहुत ही स्टाइलिश है। इसमें कोई चौड़ा पट्टा नहीं है, बल्कि चांदी की पतली-पतली कई सारी चेन्स को मिलाकर एक बढ़िया डिजाइन बनाया गया है। इसके नीचे जो छोटे-छोटे घुंघरू लगे हुए है वो पैरों को बहुत ही मॉडर्न और खूबसूरत लुक देंगे।

यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मां के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस

Image Credit- Pinterest/Phnix.moon

सिंपल लूप-चेन कोल्हापुरी पायल

kolhapuri payal designs (4)

अगर आपको बहुत हैवी पायल पसंद नहीं है, तो ये सिंपल डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें ऊपर चांदी की एक पतली सी पट्टी बनी हुई है, जिससे नीचे की तरफ मुड़ी हुई चेन्स के छोटे-छोटे लूप्स बने हुए हैं। ये देखने में भले ही सिंपल है लेकिन इसे पहनने पर आपको बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, यहां देखें सबसे यून‍िक ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/Enchanting Fashion

तो अगर आप भी अपनी बहू या बेटियों के लिए कुछ यूनिक खरीदना चाहती हैं तो ये कोल्हापुरी पायल बेस्ट रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Awesome Collection's/zayraaesthetics/Manu v

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।