DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, बकरीद पर मिलेगा रॉयल लुक

Eid-Al-Adha 2026: बकरीद का त्योहार नजदीक है। इस द‍िन मह‍िलाएं अपने लुक का खास ध्‍यान रखती हैं। ऐसे में अगर आप बकरीद पर रॉयल लुक चाहती हैं तो आप अलमारी में पड़े पुराने लहंगे से शरारा और गरारा बना सकती हैं। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-25, 14:21 IST
image

बकरीद का त्‍योहार 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। इस त्‍योहार का मुस्लिम धर्म में खास महत्‍व है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां अपने लुक का खास ध्‍यान रखती हैं। आउटफ‍िट से लेकर मेकअप तक, सब कुछ स्‍पेशल करती हैं। आउटफ‍िट की बात करें तो हर बार जरूरी नहीं है क‍ि आप महंगे कपड़े खरीदें ही। हम सभी के घर में अलमारी में शादी का लहंगा जरूर पड़ा रहता है।

ऐसे में आप थोड़ा क्र‍िएट‍िव तरीके से लहंगे से शरारा और गरारा बना सकती हैं। बस इसके ल‍िए आपको थोड़ा सा अल्‍टरेशन जरूर करना पड़ेगा। तो अगर आप भी इस बार बकरीद पर कुछ अलग और रॉयल लुक चाहती हैं तो हम आपको पुराने लहंगे से शरारा और गरारा बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

DIY Lehenga Hacks

लहंगे से कैसे बना सकते हैं शरारा?

अगर आपके पुराने लहंगे में काफी ज्‍यादा घेर है, तो आप उससे आसानी से शरारा तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले लहंगे की सिलाई खोलनी पड़ सकती है। अब कपड़े को दो हिस्सों में बांट लें और पैरों के हिसाब से सिलाई कर लें। इसमें जो नीचे का हैवी घेर होता है, उसी से शरारा का लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये ड‍िजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्‍टाइल

गरारा के लिए क्‍या करें?

गरारा का लुक शरारा से थोड़ा अलग होता है। इसमें घुटने के बाद से ज्‍यादा घेर द‍िया जाता है। ऐसे में अगर आपके लहंगे में हैवी बॉर्डर है तो उसे आप गरारा के नीचे वाले ह‍िस्‍से में इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आउटफिट ज्यादा ट्रेडिशनल लगेगा।

यह भी पढ़ें- Eid ul-Adha 2026: बकरीद के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी सूट डिजाइंंस, पहनकर ढाएंगी कयामत

पुराने दुपट्टे का भी करें इस्तेमाल

बहुत से लोग सिर्फ लहंगे पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसका दुपट्टा भी काफी काम आ सकता है। अगर शरारा सिंपल लग रहा हो, तो आप लहंगे के दुपट्टे से छोटी जैकेट, स्लीव्स या स्टाइलिश दुपट्टा बना सकती हैं। इससे पूरा लुक ज्यादा मैचिंग और रिच लगेगा।

DIY Lehenga Hacks (2)

ब्लाउज को भी दे सकती हैं नया लुक

अगर पुराने ब्लाउज का डिजाइन आउटडेटेड लग रहा है, तो आप थोड़ा क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाकर उसका लुक भी चेंज कर सकती हैं। जैसे- स्लीव्स बदलना, बैक डिजाइन नया करवाना या फ‍िर लेस और मोती लगवाना और फ्रंट कट देना। अगर आप ब्‍लाउज में ऐसा लुक देंगी तो आपका लुक और भी अच्‍छा लग सकता है।

यह भी पढ़ें- Lehenga Markets In Delhi: चांदनी चौक और सरोज‍िनी ही नहीं, द‍िल्‍ली में यहां भी सबसे सस्‍ते म‍िलते हैं लहंगे; ₹1500 से शुरू होती है कीमत

ज्वेलरी और फुटवियर भी रखें सही

अगर शरारा-गरारा पहन रही हैं, तो उसके साथ झुमके, चूड़ियां और ट्रेडिशनल फुटवियर ही अच्‍छे लगेंगे। ध्‍यान रहे क‍ि बहुत ज्यादा हैवी एक्सेसरीज न पहनें, वरना आपका लुक ब‍िगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

तो अगर आप भी इस बार बकरीद पर कुछ राॅयल ट्राई करना चाहती हैं तो पुराने लहंगे से शरारा और गरारा बना सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम जबरदस्‍त लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।