herzindagi
Eid outfits looks ideas

ईद पार्टी के लिए इन एथनिक आउटफिट्स को करें ट्राई

ईद के खास मौके पर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इस बार आप ईद पार्टी पर एथनिक वियर को स्टाइल करें और यूनिक लगें।
Editorial
Updated:- 2023-06-21, 15:56 IST

हर त्योहार सबके लिए खास होता है। इसे मनाने का सबका तरीका भी अलग-अलग होता है। कोई त्यौहार के दिन पार्टी रखता है तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ ही उसे मनाना पसंद करते हैं। ईद का खास पर्व भी आने वाला है। जिसकी तैयारियां अभी से ही होनी शुरू हो गई है। ऐसे में महिलाएं पीछे क्यों रहें उन्हें भी इस दिन पर खूबसूरत दिखना है।

लेकिन समझ नहीं आ रहा कि ईद पार्टी के लिए ऐसा क्या खरीदा जाए, जिसको पहनकर हम यूनिक लगे। इसके लिए आप यहां बताए गए एथनिक आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। ये स्टाइलिश के साथ-साथ कम्फर्टेबल भी रहेंगे।

रफल साड़ी

Ruffel saree

साड़ी स्टाइल करना हर महिला को पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है तो इसके लिए आप रफल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ये पार्टी लुक के लिए बेस्ट हैं और दिखने में भी स्टाइलिश लगती हैं। इसमें आप प्रिंटेड, बॉर्डर या फिर सिंपल रफल साड़ी खरीद सकती हैं। इन साड़ी के साथ अच्छी एक्सेसरीज को पेयर करके अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Eid 2023: ईद पर ट्राई करें ये लुक्स,लगेंगी हूर की परी

गोटा पट्टी सूट

Gotta patti suits

अब गोटा पट्टी का ट्रेंड दोबारा वापस आ गया है। ऐसे में आप भी ईद पार्टी (ईद पार्टी स्टाइलिश लुक) में इस स्टाइल के सूट सेट पहन सकती हैं। इसमें आप चौड़े गोटा पट्टी, पलती गोट्टा पट्टी और शिमर गोटा पट्टी के डिजाइन वाले सूट ले सकती हैं। कलर में आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें की अगर आप डे पार्टी में जा रही हैं तो इसके लिए लाइट कलर चूज करें और नाइट पार्टी के लिए डार्क कलर सबसे अच्छा होता है।

यह विडियो भी देखें

ड्रेप स्कर्ट विद ब्लाउज

Skirt with top

अगर आपको साड़ी या सूट पहनने का मन नहीं हो तो इसकी जगह पर आप स्कर्ट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ड्रेप स्कर्ट विद ब्लाउज का ऑप्शन मिल जाएगा। इस तरह के आउटफिट नाइट पार्टी के लिए बेस्ट होते हैं। इसको आप अपने हिसाब से रिक्रिएट भी कर सकती हैं, श्रग को आगे से बंद करके पहन सकती हैं, साथ में एक स्टाइलिश हैंडबैग स्टाइल कर सकती हैं। ये आउटफिट आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Eid Fashion 2023 : ईद के मौके पर पहनें अनारकली सूट, दिखेंगी लाजवाब

ईद पार्टी के लिए आप एथनिक वियर के और भी ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। इन्हें अपने हिसाब से रिक्रिएट भी किया जा सकता हैं। अगर आपको ये आउटफिट्स अच्छे लगे तो हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर शेयर करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।