herzindagi
Eid outfit For women

Eid Outfit Ideas: ईद के मौके दिखना है स्टाइलिश तो इन सेलिब्रिटीज के आउटफिट से लें आइडिया

ईद के मौके पर अगर आप स्टाइलिश लगना चाहती हैं, तो सेलिब्रिटीज के ये आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जिसको आप इस दिन पर अच्छे के कैरी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-15, 10:00 IST

ईद के दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाई दे। जिसकी तैयारियां वो पहले से ही करनी शुरू कर देती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम कुछ आउटफिट के बारे में आपको बताएंगे। जिसे पहनकर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के कम नहीं लगेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन सेलिब्रिटीज के आउटफिट के बारे में जो ईद के मौके पर फैशनेबल के साथ-साथ काफी कंफर्टेबल भी होंगे।

ईद पर बेस्ट सेलिब्रिटी आउटफिट

लहंगा चोली

Eid special lehnga choli

किसी भी त्योहार पर लड़कियां सबसे ज्यादा लहंगा पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपकी भी यही पसंद है तो उसके लिए आप रुबीना दिलैक के अटायर को देख सकती हैं। इसमें उन्होंने लेवेंडर कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है। जिसके साथ छोटी एम्ब्राइडरी वाला ब्लाउज पेयर किया हुआ है, इसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा और नेकलेस कैरी किया हुआ है, जो उनके ओवरऑल लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें : ईद पर ट्रेंडी लुक पाने के लिए यहां से लें लेटेस्ट आउटफिट्स के आइडियाज

साड़ी

Eid specia saree

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप किसी भी ऑकेजन या फिर पार्टी में कैरी कर सकती हैं। फोटो में आप देख सकती हैं कि, जन्नत जुबैर ने पर्पल शेड की साड़ी पहनी हुई है। जिसको उन्होंने सीक्वेंस कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग चेन इयररिंग्स पहने हुए हैं , जो साड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। अगर आप चाहे तो इसमें और भी ऑप्शन सर्च कर सकती हैं। कलर भी आप अपनी पसंद का कैरी कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

अनारकली विद प्लाजो

Eid special anarkali suit

ईद के लिए अनारकली विद प्लाजो भी काफी अच्छा ऑप्शन है। जिसका पता आपको अंकिता लोखंडे की इस इमेज को देखकर लग जाएगा। इस फोटो में उन्होंने येलो कलर का अनारकली विद प्लाजो सूट पहना हुआ है। जिसको उन्होंने सीक्वेंस दुपट्टे और पर्ल नेकपीस के साथ कैरी किया हुआ है। आप भी ईद के मौके पर इसे कैरी कर सकती हैं, ये क्लासी के साथ काफी कम्फर्टेबल भी रहता है।

इसे भी पढ़ें : हिना खान की तरह इस साल ईद पर आप भी पहनें लेटेस्ट फैशन के आउटफिट

पटियाला सूट

Eid special patiyala suit

पटियाला सूट भी ईद के मौके पर काफी अच्छा लगने वाला है। आप दिव्यांका त्रिपाठी की फोटो को देख सकती हैं। जिसमें उन्होंने रेड और ब्लैक कलर का पटियाला सूट पहना हुआ है। जिसको उन्होंने बैंगल और बैली स्टाइल जूती के साथ कैरी किया हुआ है। अगर आपका मन पटियाला सूट पहनने का है तो ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप अलग-अलग डिजाइन और कलर देख सकती हैं। जिसके हिसाब से आप अपना लुक कम्पलीट कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको ये लेटेस्ट आउटफिट्स के आइडियाज पसंद आए होंगे। अगर आपके पास कुछ अच्छे आइडियाज हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।

अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।