Eid Fashion 2023 : ईद के मौके पर पहनें अनारकली सूट, दिखेंगी लाजवाब

ईद के खास मौके पर हम सभी नए-नए कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वहीं आजकल मार्केट में कई तरह की ट्रेडिशनल आउटफिट मिल जाएंगी, जिसे आप ईद के मौके पर पहन सकती हैं।
बात अगर ट्रेडिशनल लुक की करें तो ईद के मौके पर आप अनारकली सूट को पहन सकती हैं। साथ ही इन्हें अपनी बॉडी टाइप के अनुसार स्टाइल भी कर सकती हैं।
अगर आप भी ईद के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं अनारकली सूट के कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स।
क्लासी ब्लैक अनारकली सूट

ब्लैक कलर अपनेआप में काफी स्टाइलिश और बोल्ड नजर आता है। वहीं इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर आनंद काबरा ने डिजाइन किया है। इस तरह का मिलता-जुलता फ्लोर टच लेंथ अनारकली सूट आपको मार्केट में करीब 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही सिल्वर ज्वेलरी को कैरी कर लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Feather स्टाइल वाली ट्रेडिशनल आउटफिट्स को इन स्टाइलिंग टिप्स की मदद से करें स्टाइल
लेस वर्क अनारकली सूट

इस तरह का अनारकली सूट आप खुद फैब्रिक लेकर कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। बता दें कि इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है। इस तरह का मिलता-जुलता सूट आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन या ग्रीन कलर के स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए मेसी हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इन 3 आसान तरीकों से घर बैठे तैयार करें पार्टी वियर आउटफिट, बदल देंगे आपका लुक
फ्लोरल डिजाइन अनारकली सूट

इस खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन वाले अनारकली सूट को डिजाइनर ब्रांड नीलू इंडिया ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता अनारकली सूट आपको मार्केट में करीब 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के आउटफिट के साथ आप हैवी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं और उसे ताजे गजरे की मदद से सजा सकती हैं।
अगर आपको ईद के लिए अनारकली सूट के डिजाइंस और उनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।