Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

चेहरा दिखे पतला और लंबा तो वियर करें ये इयररिंग्स, देखें डिजाइन

ज्वेलरी पहनना पसंद है लेकिन जब आप इसे खरीदें तो अपने फेस शेप का खास ध्यान रखें ताकि आप सुंदर दिखें।
Updated:- 2024-02-22, 18:45 IST
earrings to make the face l slim

ज्वेलरी खरीदना लड़कियों को काफी पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर अलग-अलग डिजाइन के सेट और इयररिंग्स को खरीदती हैं। ऐसा इसलिए ताकि हम लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो कर सके। ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने चेहरे के आकार का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इयररिंग्स तभी अच्छे लगते हैं जब वो चेहरे के आकार से खरीद जाएं। इससे आपका चेहरा स्लिम और लंबा दिखता है। चलिए आपको बताते हैं उन इयररिंग्स के बारे में।

लॉन्ग इयररिंग्स (Long Earrings Designs)

Long earrings

अगर आपका फेस थोड़ा चबी है तो ऐसे में आप लॉन्ग इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आपको लेयर इयररिंग्स के डिजाइन मिल जाएंगे या आप झुमका इयररिंग्स को भी स्टाइल कर सकती हैं ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे। इसके लिए आप लेटेस्ट ट्रेंड जैसे पर्ल या फिर स्टोन वर्क वाले लॉन्ग इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसे इयररिंग्स 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। जिन्हें आप वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

राउंड शेप इयररिंग्स (Round Shape Earrings Designs)

Round earrings

आप अपने फेस को पतला और लंबा दिखाने के लिए राउंड शेप इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इसमें काफी सारे डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें स्टाइल करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे। जैसे आप इसमें डायमंड कट इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं या आप चाहे तो ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन को भी वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसे इयररिंग्स 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। (वेस्टर्न नेकपीस ज्वेलरी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

चांदबाली स्टाइल इयररिंग्स (Chandbali Earrings Designs)

Chandbali deigns earrings

अगर आपको कुछ यूनिक पहनना है तो इसके लिए आप चांदबाली स्टाइल इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं, जो किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे। इसके साथ आप चाहे तो इयररिंग्स चेन को भी वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसे इयररिंग्स 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे। (स्टेटमेंट ज्वेलरी स्टाइल टिप्स)

इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक

इन इयररिंग्स को करेंगी वियर तो आपका फेस पतला और लंबा नजर आएगा, साथ ही आप खूबसूरत भी लगेंगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।