ऐसी कई चीजें हैं जिसकी एक्सपायरी डेट होती हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अंडरगारमेंट्स की एक्सपायरी डेट होती है या नहीं। अंडरवियर का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। ऐसे में इसे एक बार पहनने के बाद इसे धोना काफी ज्यादा जरूर होता है। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि एक अंडरवियर को कितने दिनों तक पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि अंडरगारमेंट्स कितने दिनों के बाद एक्सपायर होती है।
क्या अंडरगारमेंट्स की होती है एक्सपायरी डेट?
NYU स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के प्रोफ़ेसर फिलिप टीएर्णो के मुताबिक़, किसी भी अंडरगारमेंट्स की एक्सपायरी डेट नहीं होती है। अगर आपने एक अंडरगारमेंट्स को लगातार कुछ महीने तक पहन लिया है तो आपको उसे फेंक देना चाहिए। अगर आपके भी अंडरगारमेंट्स ढीले हो गए हैं या फिर उसमें छेद हो गए हैं तो उसे नहीं पहनना चाहिए।
कैसे पहचाने अंडरवियर खराब हुआ है या नहीं
इसके अलावा आपको अंडरगारमेंट्स की सही तरीके से सफाई करते रहना चाहिए। एक अंडरगारमेंट्स को एक बार पहनने के बाद उसे अच्छे डिटर्जेंट और डेटॉल के पानी की मदद से धोना चाहिए। अगर आपका अंडरवियर गंदा है तो आपको इंफेक्शन हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:अंडरवियर से जुड़ी ये 7 कॉमन गलतियां पड़ सकती हैं भारी
अंडरवियर ढीला हो जाएं तो ना करें इस्तेमाल
इसके अलावा अगर आपका अंडरवियर ढीला हो गया है तो या उसका इलास्टिक खराब हो गया है तो उसे फेंक देना चाहिए। वरना यह आपको पूरे दिन परेशान कर सकता है। इसके अलावा अंडरगारमेंट्स को धोने के बाद भी उससे अजीब सी बदबू आती हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह खराब हो चुका है। अंडरवियर खुरदुरा हो गया है तो इससे आपको स्किन से जुड़ी समस्या भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:अंडरवियर का कपड़ा कर सकता है कई परेशानियों का हल, जानिए चुनने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों