Kurti Styling Tips : ऑफिस और कॉलेज में चाहिए न्यू लुक, तो कुर्ती इस तरह करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

कुर्ती ऑफिस और कॉलेज में पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप कुर्ती में सुंदर नजर आना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई स्टाइलिश टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
image

हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और सबसे अलग दिखे। इसके लिए वो अक्सर कुछ यूनिक लुक ट्राई करना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं, तो कुर्ती स्टाइल करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कुर्ती न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देती है, बल्कि इसमें आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाने के दौरान कुर्ती स्टाइल करने का सोच रही हैं और न्यू लुक चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल में दिखाई गई कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं।

न्यू लुक पाने के लिए इस तरह की कुर्ती करें स्टाइल

हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली कुर्ती और इन्हें स्टाइल करने की आसान टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप ऑफिस और कॉलेज दोनों ही जगह न्यू और यूनिक लुक पा सकती हैं।

kurti designs (40)

प्रिंटेड कुर्ती

अगर आप अपने ऑफिस में अलग नजर आना चाहती हैं, तो आप इस तरह की खूबसूरत प्रिंटेड कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक सुंदर नजर आएगा और आप अलग भी नजर आएंगी। यह कुर्ती आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों जगहों से ले सकती हैं और ये आपको इन दोनों ही जगहों पर सस्ते दाम में मिल जाएंगी।

इस कुर्ती को आप पेंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं। साथ ही, एक्सेसरीज में झुमके और फुटवियर में आप फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।

kurti designs (41)

फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती

अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल है और एक जैसे कपड़ें पहनकर बोर हो गया है, तो आप फ्लोरल प्रिंट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट कुर्ती काफी ट्रेंड में है और इस तरह की कुर्ती में आपका लुक अलग और सुंदर भी नजर आता है। इस कुर्ती को आप कई सारे डिजाइन ऑप्शन बाजार से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।

इस तरह की कुर्ती में स्टाइलिश नजर आने के लिए आप लॉन्ग इयरिंग्स और फुटवियर में हील्स पहन सकती हैं।

kurti designs (42)

कॉलर डिजाइन कुर्ती

इस तरह की कॉलर डिजाइन कुर्ती ऑफिस और कॉलेज दोनों ही जगहों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यह प्रिंटेड कुर्ती कॉलर नेक डिजाइन में आती है और इस कुर्ती को स्टाइल करने के बाद हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा। यह कुर्ती आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म दोनों ही जगहों पर सस्ते दाम में मिल सकती हैं।

इस कुर्ती में आपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप पर्ल वर्क इयरिंग्स और फुटवियर में आप जूती स्टाइल कर सकती हैं।

kurti

थ्रेड वर्क कुर्ती

भीड़ से अलग नजर आने के लिए आप इस तरह की तरह की कुर्ती वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपका लुक अलग और खूबसूरत नजर आएगा। यह कुर्ती आप कई सारे कलर ऑप्शन में ले सकती हैं और इस कुर्ती के साथ आप झुमके वियर कर सकती हैं।

इन सिंपल स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करके आप कुर्ती में न्यू और ब्यूटीफुल लुक पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बैकलेस कुर्ती के ये 4 डिजाइन लुक में लगाएंगे चार चांद, ऐसे करें डिजाइन पसंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP