सर्दियां आते ही मानों उंगलियां सुन पड़ जाती हैं। हाथ इतने ज्यादा ठंडे हो जाते हैं, कि इनसे कोई भी काम करते नहीं बनाता। कई बार अगर ज्यादा लापरवाही कर दी जाए, तो उंगलियों में सूजन भी आ सकती है। ऐसे में सर्दियों में अपने हाथों को गरम रखना चाहिए, जिसके लिए आपको ग्लव्स की जरूरत पड़ती है। ग्लव्स सर्दी के मौसम के लिए एक बेहद जरूरी एक्सरीज होते हैं, जो आपको सर्द हवाओं से बचाने का काम करते हैं। बाजार में कई तरह के डिजाइनर ग्लव्स मिलते हैं, जिन्हें सर्दियों में स्टाइल करके आप अपने हाथों को गरम रख सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको तरह-तरह के वूलन ग्लव्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें सर्दियों में आपको जरूर पहनना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर किस तरह के ग्लव्स सर्दी के मौसम से जरूर होने चाहिए।
फिंगरलेस ग्लव्स -
सर्दियों में पहने जाने वाले फिंगरलेस ग्लव्स देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। इन्हें पहनने के बाद आपकी उंगलियां खुली रहती हैं और वहीं हाथ का थोड़ा सा हिस्सा ग्लव्स से ढका होता है। इस तरह के ग्लव्स देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही अगर ग्ल्वस से उंगलियां ढ़की हुई हों, तो लिखने या फोन चलाने में दिक्कत होती है, ऐसे में आप फिंगरलेस ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फिंगरलेस ग्लव्स टिप्स-
- अगर आप चाहें तो फिंगरलेस ग्लव्स को आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको मोजे की जरूरत होती है, जिन्हें आप आगे से कट करके इस तरह के ग्लव्स तैयार कर सकती हैं।
- आप चाहें तो अपने पुराने ग्लव्स को कट करके भी इस तरह के फिंगरलेस ग्लव्स बना सकती हैं।
फर ग्लव्स-
फर से बने हुए ग्लव्स देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। इसके अलावा ये लड़कियों को खासा पसंद आते हैं। फर ग्लव्स मोटे होने के साथ-साथ गरम भी होते हैं, जिस वजह से ये काफी आरामदेह होते हैं।
फर ग्लव्स टिप्स-
- फर ग्लव्स को अपनी ड्रेस के हिसाब से मैच भी कर सकती हैं। ताकि यह देखने में और भी ज्यादा स्टाइलिश लगें।
- आप चाहें तो इस तरह के ग्लव्स पर अपने मन की कढ़ाई भी कर सकती हैं और किसी खास को उसका लिखकर गिफ्ट भी कर सकती हैं।
वूलन स्टाइलिश ग्लव्स-
ये ग्ल्वस बेहद स्टाइलिश होते हैं। इस तरह के वूलन ग्लव्स एक्रो वूलन मटेरियल से बने होते हैं, जो कि पहनने के बाद बेहद आरामदायक होते हैं। वूलन स्टाइलिश ग्लव्स आपको हाथों को काफी कोजी फील कराते हैं। यह आम ग्लव्स की तरह ही होते हैं , मगर इनमें तरह-तरह की स्टाइलिश डिजाइन और प्रिंट देखने को मिल जाते हैं।
वूलन ग्लव्स टिप्स-
- इस तरह के ग्लव्स आप रेगुलर दिनों में पहन सकती हैं। आप चाहें तो इन्हें भी ड्रेस के साथ मैच करी सकती हैं।
- आप चाहें तो ग्लव्स के ऊपर एंब्रॉयडरी भी कर सकती हैं। यह आपके ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी फिर फिट बैठेगा।
पार्टी ग्लव्स-
पार्टियों में स्टाइलिश लुक के लिए आपको इस तरह के पार्टी ग्लव्स जरूर रखने चाहिए। यह आपको सर्दी से बचाने के साथ-साथ गाउन कंफर्ट भी देते हैं। बाजार में आपकी जरूरत के हिसाब से कई तरह के ग्लव्स मिल जाएंगे, ऐसे में आप अपनी पसंद को देखते हुए ग्लव्स चुन सकती हैं।
पार्टी ग्लव्स पहनने की टिप्स-
- आप चाहें तो पार्टी ग्लव्स को किसी भी गाउन या मिडी के साथ कैरी कर सकती हैं।
- बता दें कि इस तरह के ग्लव्स साड़ियों पर भी काफी अच्छे लगते हैं।
थर्मल ग्लव्स-
अगर आर कहीं स्कूटी या बाइक से सफर करती हैं, तो उस समय ठंड और भी ज्यादा लगती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए आपको थर्मल ग्लव्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सफर में आपके हाथ ठंड से बच सकेगें। इसलिए कहीं सफर में जाते वक्त आपके पास थर्मल ग्लव्स जरूर होने चाहिए।
Recommended Video
थर्मल ग्लव्स पहनने की टिप्स-
ये ग्लव्स लेदर जैकेट के साथ और भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसलिए आपको लेदर जैकेट और जींस के साथ थर्मल ग्लव्स जरूर कैरी करने चाहिए।
तो ये थे अलग-अलग प्रकार के ग्लव्स जिन्हें आप अपने ओकेजन के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।