करवाचौथ को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप इस बार करवा चौथ पर साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं और कोई बेहतरीन बॉलीवुड साड़ी लुक तलाश रही हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स की झलक दिखाएंगे जिन्हें देख कर आप का मन भी उसी तरह से खुद को लुक्स देने का करेगा। इतना ही नहीं आप अगर इन लुक्स को खुद पर आजमाती हैं तो आपके पतिदेव भी आपको देखते रह जाएंगे। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के यह साड़ी लुक्स ट्राय करना बेहद आसान है। तो चलिए देखते हैं इन लुक्स की एक झलक।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण की तरह चाहिए स्लिम बॉडी तो दिन में 6 बार खाएं खाना
दीपिका पादुकोण का पहला साड़ी लुक
दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनके रिसेप्शन की है। अपने होमटाउन में हुए रिसेप्शन में अपनी मम्मी की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनी थी। गोल्ड कांजीवरम सिल्क साड़ी में दीपिका किसी डीवा से कम नजर नहीं आ रही थीं। दीपिका पादुकोण को इस साड़ी में फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने स्टाइल किया था। इस साड़ी के साथ दीपिका पादुकोण ने एमरेल्ड चोकर और मल्टी लेयर पर्ल हार पहना था। व्हाइट ब्लाउज के साथ इस साड़ी में दीपिका पादुकोण ने ओपन पल्लू लिया था। इसके साथ ही उन्हें मैचिंग झुमके भी पहने थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका पादुकोण ने सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था।रैम्प वॉक करते हुए दीपिका का डांस हुआ वायरल
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण की तरह हैं सांवली तो अपनाएं ये 6 ब्यूटी टिप्स
दीपिका पादुकोण का दूसरा साड़ी लुक
वैसे तो करवा चौथ पर ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल कलर्स ही पहनती हैं। मगर, आप मॉर्डन ऐरा में हैं और इस ऐरा में सारे रंग ही एथनिक होते हैं। अब दीपिका की इस तस्वीर को ही देख लें। दीपिका ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा की डिजाइन की हुई व्हाइट एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी है। इस साड़़ी में दीपिका पादुकोण बेहद सिंपल नजर आ रही हैं। इस सिंपल लुक को आप भी इस करवाचौथ आजमा सकती हैं। आप भीड़ से कुछ अलग हटकर नजर आएंगी। इस साड़़ी के साथ दीपिका ने साइड पार्टिंग करके लो बन बनाया है। इसके साथ ही अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने ब्रॉड लुक वाले गोल्ड टॉप्स पहने हैं।'रामायण 3D' में सीता बनेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का तीसरा साड़ी लुक
दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर अकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग सेरिमनी की है। इस फंक्शन में दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइनर सब्यासाची की डिजाइन की हुई पिंक फ्यूशिया कलर की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में गोल्ड और मरून बॉर्डर और पूरे में सेल्फ डिजाइन थी। इस साड़ी के साथ दीपिका ने रानी हार और मोती का चोकर पहना था। जो उन्हें महारानी लुक दे रहा था। वहीं उन्होंने बालों मेसी लुक दिया था। आप भी इस लुक को ट्राय कर सकती हैं।स्टाइलिश दिखने की है चाहत, दीपिका के इस लुक से लें इंस्पिरेशन
दीपिका पादुकोण का चौथा साड़ी लुक
अगर आप कुछ ट्रेडिशन कलर ही करवा चौथ में पहनना चाहती हैं तो आपको दीपिका पादुकोण का चौथा साड़ी लुक जरूर देखना चाहिए। इस तस्वीर में दीपिका ने डार्क ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी है।
इस साड़ी के साथ दीपिका पादुकोण ने लीफ ग्रीन कलर का बेल स्लीव्ज वाला ब्लाउज पहना हुआ है। अपने लुक को दीपिका ने एक बेहद खूबसूरत चोकर के साथ पूरा किया है। आप भी दीपिका के इस लुक को आसानी से करवा चौथ पर ट्राय कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण का पांचवा साड़ी लुक
करवा चौथ पर आप दीपिका पादुकोण का दीपिका पादुकोण का पांचवा साड़ी लुक भी ट्राय कर सकती हैं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने क्रीम बेस कलर और गोल्डन स्ट्राइप वाली साड़ी पहनी है।
इसके साथ उनहोंने बोटनेक ब्लाउज पहना है और खुद को स्टाइल करने के लिए हैवी ऑक्सेडाइस गोल्ड कलर का नेकपीस पहना है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस लुक को अपना कर दीपिका की तरह एलिंगेट नजर आ सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों