पेंडेंट के इन लेटेस्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

हम हर दिन सुंदर दिखना दिखना चाहते हैं लेकिन रोज रोज मेकअप या बाकी चीजे करना बड़ा मुश्किल होता है और यह एक झंझट बन जाती है। आप कुछ ऐसी छोटी-छोटी जेवेलरी ले सकती हैं जिन्हें रोज कैरी किया जा सकता है और दिखने में भी अच्छी लगे।
आजकल पेंडेंट फैशन में है, जो ज्यादातर लड़कियों के पास है। आप भी कुछ ऐसे डिजाइन के पेंडेंट ले सकती हैं जिन्हें रोज पहना जा सके और आप अच्छी भी लगें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पेंडेंट डिजाइन दिखाने वाले हैं।
पत्ते वाला डिजाइन

आप तस्वीर में जिस डिजाइन का पेंडेंट दिख रहा है वैसा ही पेंडेंट ले सकती हैं। आप चाहें तो किसी दूसरे पत्ते या फूल के डिजाइन का पेंडेंट(देखें हल्के नेकलेस डिजाइन्स) ले सकती हैं लेकिन यह डिजाइन बहुत ही सुंदर है। इस पत्ते को मोहब्बतें वाला पत्ता कहा जाता है और इसे प्यार से जोड़ा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-लॉन्ग पेंडेंट को स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज
हार्ट शेप पेंडेंट

दिल वाला पेंडेंट बहुत ही सुंदर लगता है। इस प्यारे से पेंडेंट में बीच में क्रीम रंग का दिल वाला मोती लगा है और गोल्डन रंग की बॉर्डर है। इसकी चैन(पांच तरह की चेन्स के बारे में जानें) थोड़ी मोटी है लेकिन आप चाहें तो पतली चैन ले सकती हैं।
आप इस तरह के पेंडेंट को अपने रोजाना आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आपको दिल वाला पेंडेंट पसंद नहीं हूं तो आप किसी दूसरी शेप या डिजाइन का पेंडेंट ले सकती हैं।
यूनिक पेंडेंट डिजाइन

इस पेंडेंट का डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इसमें एक रिंग जैसा सर्कल है जिसमें रोमन नंबर लिखे हुए हैं और उसके अंदर एक छोटा सा गोल है जिस पर नग लगे हुए हैं। आप ऐसे पेंडेंट को डेली वियर में कैरी कर सकती हैं। इसी तरह के नए-नए और यूनिक डिजाइन के पेंडेंट आपको मार्केट में मिल जाएंगे।(ऐसे करें नेकपीस की लेयरिंग)
ब्लैक रोज पेंडेंट

यह पैंडेंट इतना प्यार है कि हर लड़की चाहेगी की ऐसा डिजाइन उसके पास हो। इस ब्लैक रंग के रोज में नग लगे हुए हैं जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप इसी डिजाइन के पेंडेंट दूसरे रंगों में भी ले सकती हैं। यह डेली वियर के लिए बहुत ही अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
हम इसी तरह नए-नए फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।