Chain Mangalsutra New Designs: भारी मंगलसूत्र के बजाय अब शामिल करें चेन वाले नए डिजाइंस, वर्किंग वुमन के लिए हैं बेस्ट

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक नई डिजाइन के मंगलसूत्र शामिल करती हैं, लेकिन अब आप नए पैटर्न वाले मंगलसूत्र खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ट्रेडिंग मंगलसूत्र के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में।
फ्लावर पेंडेंट चेन मंगलसूत्र डिजाइन
आप अपने ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए इस तरह के फ्लावर पेंडेंट चेन मंगलसूत्र डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं या आप इसे नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।
फ्लावर लीफ पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
अगर आप शादीशुदा हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अब आप अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के लेटेस्ट फ्लावर लीफ पेंडेंट चेन मंगलसूत्र को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।
अर्टिफिशियल स्टोन बीड चेन मंगलसूत्र
अगर आपकी भी शादी हो गई है और आप अपने शादीशुदा लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के अर्टिफिशियल स्टोन बीड चेन मंगलसूत्र बेस्ट हो सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे और आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में भी मदद करेंगे। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।
चेन जिरकॉन पेंडेंट मंगलसूत्र
आप चाहें, तो इस तरह के नए डिजाइन वाले चेन जिरकॉन पेंडेंट मंगलसूत्र को भी पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में खासकर वर्किंग वुमन के लिए ऐसे मंगलसूत्र बेस्ट हो सकते हैं। आप इसे ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।
स्क्वायर शेप घुंघरू पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और आप अपने नई नवेली दुल्हन वाले लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह स्क्वायर शेप घुंघरू पेंडेंट चेन मंगलसूत्र बेस्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे।
यह भी पढ़ें- Office Wear Mangalsutra: ऑफिस की फॉर्मल ड्रेस पर खूब जचेंगे ये लाइटवेट मंगलसूत्र; सादगी के साथ मिलेगा प्रोफेशनल लुक
हार्ट लीफ पैटर्न पेंडेंट चेन मंगलसूत्र
अगर आप भी एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट हार्ट लीफ पैटर्न पेंडेंट चेन मंगलसूत्र बेस्ट हो सकते हैं, जिसे आप ना सिर्फ साड़ी बल्कि सूट या फॉर्मल आउटफिट के साथ भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे।
फ्लावर पेंडेंट बीड चेन मंगलसूत्र
आपके लिए इस तरह के फ्लावर पेंडेंट बीड चेन मंगलसूत्र भी बेस्ट हो सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे साथ ही गॉर्जियस लुक देंगे। ऐसे मंगलसूत्र डिजाइन इन दिनों शादीशुदा महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे अपने वर्क प्लेस पर पहनकर जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Pahadi Mangalsutra Designs: शादीशुदा महिलाओं पर खूब जचेंगे ये पहाड़ी मंगलसूत्र के डिजाइंस, देंगे यूनिक और डिफरेंट लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Anouk/Ramdev Art Fashion Jwellery/BELWICK/Zeraki Jewels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।