Mangalsutra Pendant Designs: रेड बीड मंगलसूत्र के साथ पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट पेंडेंट, देखें डिजाइंस

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के डिजाइनर मंगलसूत्र शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी शादीशुदा हैं और एक से एक मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट और डिजाइनर पेंडेंट बताएंगे, जिन्हें शामिल कर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
रेड इनेमल घुंघरू डिजाइन पेंडेंट
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए मंगलसूत्र पेंडेंट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस तरह के रेड इनेमल घुंघरू डिजाइन पेंडेंट को रेड बीड मंगलसूत्र के साथ शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट डिजाइन
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत हार्ट शेप गोल्ड पेंडेंट डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे डिजाइनर पेंडेंट को आप चेन या बीड मंगलसूत्र के साथ भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे।

गोल्ड प्लेटेड पत्ती डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह गोल्ड प्लेटेड पत्ती डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइंस को आप मंगलसूत्र के साथ शामिल कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बना सकती हैं।

हाफ फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट
आप चाहे तो इस तरह के खूबसूरत हाफ फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट को भी रेड बीड के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। सोने में इस तरह के पेंडेंट को बनवाने के लिए आप नजदीकी सुनार की दुकान पर जाकर इसे डिजाइन करवा सकती हैं या आर्टिफिशियल नजदीकी बाजार में कॉस्मेटिक शॉप से खरीद सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

कैरी पैटर्न मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन
अगर आप शादीशुदा हैं और मंगलसूत्र पहनने का बहुत शौक है, तो अब एक जैसे मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइनको शामिल करने के बजाय आप इन लेटेस्ट डिजाइनर कैरी पैटर्न मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के पेंडेंट को आप सोने में बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: सिंपल से लेकर हैवी आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये गोल्ड मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
फ्लोरल घुंघरू डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट
आपके लिए इस तरह के फ्लोरल घुंघरू डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप डेली वियर में पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। आप चाहे तो इसे किसी भी साड़ी या सूट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

फ्लावर पैटर्न मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन
अगर आप एक से एक मंगलसूत्र पहनती हैं, तो अब आप आपके कलेक्शन में इस तरह के फ्लावर पैटर्न मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप रेड बीड के साथ पहन कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- एक जैसे मंगलसूत्र पहनने के बजाय, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस, हस्बैंड में करेगा तारीफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Puja Dutta/Maity/BL Jewellers
- 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र कितने का मिल सकता है?
- 70000 तक मिल सकता है।
- किस प्रकार का मंगलसूत्र सबसे अच्छा है?
- काले और सोने के मोतियों वाला मंगलसूत्र बेस्ट हो सकता है।
- कितने ग्राम का मंगलसूत्र अच्छा है?
- 5 से 10 ग्राम तक का बेस्ट हो सकता है।
- 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र कितने का पड़ेगा?
- लगभग ₹30,000 – ₹40,000 लेकिन यह सोने की दर और डिजाइन के आधार पर भिन्न हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।