Office Wear Mangalsutra: ऑफिस की फॉर्मल ड्रेस पर खूब जचेंगे ये लाइटवेट मंगलसूत्र; सादगी के साथ मिलेगा प्रोफेशनल लुक

Office Wear Mangalsutra: अगर आप वर्किंग वुमन हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले मंगलसूत्र को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  
Updated:- 2026-05-12, 16:01 IST
image

अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जो रोजाना ऑफिस जाती हैं, वह अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक से एक आउटफिट के साथ कुछ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए एक्सेसरीज शामिल करती हैं, तो आज हम आपको कुछ नए डिजाइन वाले ऑफिस वियर मंगलसूत्र के बारे में बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

वी शेप मोती पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के नए डिजाइन वाले वी शेप मोती पेंडेंट मंगलसूत्र बेस्ट हो सकते हैं, जो आपके ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना देंगे। यह आपके किसी भी आउटफिट के साथ खूब जचेंगे। इसे आप पहनकर अपनी खूबसरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2026-05-12T123828.845

रोज गोल्ड प्लेटेड इन्फिनिटी हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आप अपने ऑफिस में फॉर्मल आउटफिट पहनकर जा रही हैं, लेकिन इसके साथ कौन सा मंगलसूत्र पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस खूबसूरत रोज गोल्ड प्लेटेड इन्फिनिटी हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

6 (64)

फ्लोरल रेडिएंट मंगलसूत्र

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का फ्लोरल रेडिएंट मंगलसूत्र भी परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप अपने ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह आपके हर आउटफिट पर जम जाएंगे।

5 - 2026-05-12T123830.224

यह भी पढ़ें- Small Gold Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्‍ट हैं ये छोटे 'गोल्‍ड मंगलसूत्र', देखें डिजाइंस

वेव डिजाइन डायमंड मंगलसूत्र

आप चाहें, तो इस तरह के वेव डिजाइन डायमंड मंगलसूत्र को भी अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इसे आप सूट, साड़ी या किसी भी तरह के फॉर्मल आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इसे नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से भी खरीद सकती हैं।

4 - 2026-05-12T123824.579

गोल्ड टोन्ड एस-हुक मंगलसूत्र

यही नहीं आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला गोल्ड टोन्ड एस-हुक मंगलसूत्र भी बेस्ट हो सकता है, जो आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगा। यह खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है। यही नहीं अगर आप टीचर है, तो भी इस तरह के मंगलसूत्र को शामिल कर स्कूल जा सकती हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देगा।  

1 - 2026-05-12T123826.278

यह भी पढ़ें- Mangalsutra for Working Women: ऑफिस में सूट और शर्ट के साथ भी जचेंगे ये स्मॉल और खूबसूरत मंगलसूत्र, मिलेगा गॉर्जियस लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/MEIRA JEWELLERY/pinterest/Parishi Garg/Gloriaparmar/Sai Manasa Cherukuri 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।