Mangalsutra Designs: Gen Z वाइफ के लिए बेस्ट हैं मंगलसूत्र के ये मिनिमल ट्रेंडी डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ होंगे मैच

आजकल Gen Z की लड़कियां ट्रेडिशनल चीजों को भी मॉडर्न टच देना पसंद करती हैं। बात चाहे आउटफिट की हो या गहनों ही, आजकल भारी-भरकम ज्वेलरी की जगह अब मिनिमल और ट्रेंडी डिजाइंस वाली ज्वेलरी पॉपुलर हो रही है। मंगलसूत्र डिजाइंस में भी Gen Z वाइफ उस तरह के डिजाइंस चुन रही हैं, जो ज्यादा भारी न हों, जो दिखने में एलीगेंट हो और हर तरह के आउटफिट के साथ मैच हो सकें। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइंस दिखा रहे हैं। अगर आप एक Gen Z वाइफ हैं, तो आपको इन मिनिमल और ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइंस पर जरूर नजर डालनी चाहिए। ये आपको जरूर पसंद आएंगे।
सूर्य डिजाइन मंगलसूत्र
यह एक बेहद खूबसूरत और मॉडर्न स्टाइल का मंगलसूत्र डिजाइन है, जिसमें देखने को मिलता है। इसमें एक पतली चेन में ब्लैक बीड्स लगे हैं और बीच का सर्कुलर पेंडेंट सन यानी सूरज की तरह डिजाइन किया गया है। ये ऑप्शन डेली वियर और ऑफिस लुक के लिए बेहतरीन है और साथ ही आप इसे हल्के फंक्शन या पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप हल्का और स्टाइलिश मंगलसू्त्र डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये परफेक्ट ऑप्शन है।
इंफिनिटी डिजाइन मंगलसूत्र
यह सिंपल, एलिगेंट और मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इस मंगलसूत्र का सबसे खास हिस्सा इसका इन्फिनिटी शेप पेंडेंट है, जो आपके प्यार के सिंबल के तौर पर देखा जाता है। इस तरह का मंगलसूत्र काफी ग्रेसफुल लुक देता है। नीचे लटके हुए स्टोन की जगह आप नेम इनिशियल भी कस्टमाइज करवा सकती हैं। ये हल्का और डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट डिजाइन है, जो वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ आसानी से मेल खा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Peacock Design Pendant: हर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे पीकॉक डिजाइन पेंडेंट, देखें 5 बेस्ट कलेक्शन
लीफ डिजाइन मंगलसूत्र
ये मंगलसूत्र डिजाइन ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ता है। इसमें लीफ पेंडेंट है, जिसे नई शुरुआत का सिंबल भी माना जाा है। ये हल्के कर्व शेप में है, जो नेकलाइन पर ग्रेसफुल लुक देता है और बहुत एलिगेंट लगता है। ये क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का एक कॉम्बिनेशन है।
वी-डिजाइन मंगलसूत्र
यह एक क्लासी और ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न V-शेप मंगलसूत्र डिजाइन है, जो सादगी में भी बहुत एलिगेंट लगता है। इसमें दो लाइन (डबल स्ट्रैंड) में काले मोती लगे हैं। इसस मंगलसूत्र को हैवी और रॉयल लुक मिलता है। ये एक टाइमलेस और एवरग्रीन डिजाइन है, जो आजकल की लड़कियों को काफी पसंद आता है।
यह भी पढ़ें- Gold Kangan Latest Designs: सास और ननद को गिफ्ट करें सोने के कंगन, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Mangalsutra के ये मिनिमल ट्रेंडी Designs हर Gen Z वाइफ के लिए बेस्ट हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Luciajewelery, giva, orra, upakarna
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।