Pahadi Mangalsutra Designs: शादीशुदा महिलाओं पर खूब जचेंगे ये पहाड़ी मंगलसूत्र के डिजाइंस, देंगे यूनिक और डिफरेंट लुक

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं श्रृंगार में कुछ शामिल करें या न करें, लेकिन एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनना जरूर पसंद करती हैं। अगर आप भी नए डिजाइन वाले मंगलसूत्र की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले पहाड़ी मंगलसूत्र बताएंगे, जिसे शामिल कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
मीनाकारी वर्क गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र
अगर आपकी शादी हो गई है और आप अपने ससुराल में साड़ी के साथ कैसा मंगलसूत्र पहनें इस बात को लेकर परेशान हैं, तो अब आप मीनाकारी वर्क गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र को पहनकर ससुरालवालों का दिल जीत सकती हैं। इसे आप न सिर्फ साड़ी बल्कि सूट के साथ भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइंस आपको भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेंगे।

मल्टीपल स्ट्रैंड्स फ्लावर पेंडेंट पहाड़ी मंगलसूत्र
आप चाहें, तो शादी के बाद इस तरह के मल्टीपल स्ट्रैंड्स फ्लावर पेंडेंट पहाड़ी मंगलसूत्र को भी पहनकर अपने पूरे लुक को बेहतर बना सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

एंटीक टेम्पल-स्टाइल पेंडेंट पहाड़ी मंगलसूत्र
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और डेली वियर में पहनने के लिए ऐसे खूबसूरत एंटीक टेम्पल-स्टाइल पेंडेंट पहाड़ी मंगलसूत्र को भी चुन सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Latest Silver Mangalsutra: एक जैसे मंगलसूत्र के बजाय ट्राई करें ये लेटेस्ट सिल्वर मंगलसूत्र, देंगे रॉयल लुक
रेड बीड्स तिलहरी पहाड़ी मंगलसूत्र
यही नहीं अधिकतर शादीशुदा महिलाओं के बीच इस तरह के रेड बीड्स तिलहरी पहाड़ी मंगलसूत्र काफी चलन में है। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रही हैं, तो वहां के लोकल मार्केट में आपको इस तरह के कई मंगलसूत्र मिल जाएंगे या आप चाहें, तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी ऐसे मंगलसूत्र को घर बैठे आर्डर कर किसी भी खास त्योहार या फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं।

पारंपरिक गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आप किसी खास त्योहार पर पूजा करने के दौरान सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो अपने श्रृंगार में एक जैसे मंगलसूत्र पहनने के बजाय आप इस तरह के पारंपरिक गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र की डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी एक सही ऑप्शन रहेंगे। इसे आप सूट या साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs: 2 ग्राम में बनवाएं सोने का मंगलसूत्र, देखें लेटेस्ट डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/pooja sherpa/Seemanti Paul/Khushboo Jat/Anamika Tripathi/Maity
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।